Search

 
 
 

पलामू: उंटारी रोड व विश्रामपुर में लगेगा SIS का बहाली कैंप

 
Medininagar: उंटारी रोड व विश्रामपुर प्रखंड के चार पंचायतों में 10 से 15 जनवरी तक एसआईएस लिमिटेड कंपनी के द्वारा बहाली कैंप लगाई जाएगी. इसकी जानकारी भर्ती अधिकारी (रिक्रूटमेंट डिवीजन) मिथलेश चौधरी ने दी है. उन्होंने बताया कि बहाली प्रक्रिया में युवाओं का शारीरिक जांच किया जाएगा. शारीरिक जांच में सफल युवाओं को लिखित परीक्षा देनी होगी. जिसके उपरांत युवाओं का रजिस्ट्रेशन किया जाएगा. चयनित युवाओं को सेन्ट्रल ट्रेनिंग एकेडमी अनुशासनपुरम गढ़वा में एक माह का प्रशिक्षण दिया जाएगा.

4500 कार्यस्थलों पर लगेगी स्थाई नौकरी

चौधरी ने बताया कि इसके बाद एसआईएस लिमिटेड के 4500 कार्यस्थलों पर स्थाई नौकरी उपलब्ध कराई जाएगी. बताया कि उंटारी रोड प्रखंड के करकट्टा पंचायत भवन में 10 जनवरी, लहरबंजारी पंचायत भवन में 11 व 13 जनवरी को, जोगा पंचायत भवन में 12 जनवरी व विश्रामपुर प्रखंड के सिगसिगी पंचायत भवन में 13 व 15 जनवरी को भर्ती कैंप लगाया जाएगा. बेरोजगार युवा जो शारीरिक रूप से स्वस्थ, मैट्रिक पास हो या नहीं हो, उम्र 19 से 40 वर्ष व लंबाई 166.5 होनी चाहिए, वैसे अभ्यर्थी भर्ती कैंप में भाग ले सकते हैं. विशेष जानकारी के लिए भर्ती अधिकारी मिथलेश चौधरी से 8521956527 पर संपर्क कर सकते हैं. इसे भी पढ़ें- छत्तीसगढ़">https://lagatar.in/chhattisgarh-encounter-between-naxalites-and-security-forces-in-sukma-district-three-naxalites-reported-killed/">छत्तीसगढ़

: सुकमा जिले में नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच एनकाउंटर…तीन नक्सलियों के मारे जाने की खबर
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही