Search

 
 
 

पलामू : मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज में बनेगी Skill Lab, 1.50 करोड़ की मंजूरी

पलामू का मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (MMCH) में अब मेडिकल शिक्षा और इलाज की सुविधाएं और बेहतर होंगी. राज्य सरकार ने यहां स्किल लैब की स्थापना और जरूरी मशीनों की खरीद के लिए 1.50 करोड़ रुपये की योजना को मंजूरी दी है.
 

Ranchi :  पलामू का मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (MMCH) में अब मेडिकल शिक्षा और इलाज की सुविधाएं और बेहतर होंगी. राज्य सरकार ने यहां स्किल लैब की स्थापना और जरूरी मशीनों की खरीद के लिए 1.50 करोड़ रुपये की योजना को मंजूरी दी है.

 

सरकार का कहना है कि स्किल लैब बनने से मेडिकल छात्रों और डॉक्टरों को व्यावहारिक प्रशिक्षण बेहतर तरीके से मिल सकेगा. यहां छात्र मशीनों और मॉडल की मदद से जटिल चिकित्सकीय प्रक्रियाओं को समझ सकेंगे और अभ्यास (प्रैक्टिस) कर पाएंगे. इसका सीधा लाभ मरीजों के इलाज में देखने को मिलेगा.

 

इस योजना के तहत स्किल लैब के लिए आधुनिक मशीनें, उपकरण और जरूरी संसाधनों की खरीद की जाएगी. इससे मेडिकल कॉलेज और अस्पताल की सुविधाएं और मजबूत किया जाएगा, ताकि स्वास्थ्य सेवाएं राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप विकसित हो सकें.

 

सरकार ने निर्देश दिया है कि योजना पर खर्च नियमों के अनुसार और पारदर्शी तरीके से किया जाए. संबंधित विभागों को समय पर काम पूरा करने को कहा गया है.

 

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, स्किल लैब शुरू होने से पलामू और आसपास के जिलों के मरीजों को बेहतर इलाज मिलेगा. सरकार का लक्ष्य है कि लोगों को इलाज के लिए बाहर के राज्यों में न जाना पड़े और अपने क्षेत्र में ही अच्छी स्वास्थ्य सुविधा मिल सके. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही