Search

 
 
 

पलामू : पकड़ने के दौरान सांप ने डंसा, हालत बिगड़ी तो अस्पताल ले गए परिजन

 

बोरे में बांधकर सांप को भी अस्पताल ले गए परिजन, मची अफरा-तफरी

Medininagar : रेहला थाना क्षेत्र के गोदरमाना गांव में शनिवार की दोपहर में एक घर में सांप पकड़ने के दौरान 65 वर्ष वृद्ध राजा मुसहर को सांप ने डंस लिया. जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई. देर शाम गंभीर स्थिति में परिजनों ने उसे मेदिनीनगर के एमआरएमसीएच में भर्ती कराया. जहां अब वह खतरे से बाहर बताया जा रहा है.

अस्पताल में मची अफरा-तफरी 

सर्पदंश के शिकार वृद्ध के परिजन से जब डॉक्टर ने पूछा कि कौन सा सांप ने काटा है तो उसका बेटा बोरे में लेकर पहुंचा सांप को खोलकर दिखाने लगा. इससे अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई. डॉक्टर ने बोरा खोलने से उसे रोका और वन विभाग को इसकी सूचना दी. मौके पर पहुंचे वनकर्मी ने सांप को अपने कब्जे में लेकर जंगल में ले जाकर छोड़ दिया. वृद्ध के परिजनों ने बताया कि शनिवार की दोपहर में रेहला थाना क्षेत्र के बी मोड़ के समीप गोदरमाना गांव में शाहब भुइयां के घर में सांप घुस गया. उसे निकालने के लिए वृद्ध राजा मुसहर को बुलाया गया. घर में जाकर राजा मुसहर जैसे ही सांप को पकड़ना चाहा, सांप ने उनके उंगली में डंस लिया. इसके बाद साथ में गए उसके बेटे ने सांप को पकड़कर एक बोरे में बंद कर दिया. सांप काटने के कुछ देर बाद राजा मुसहर की हालत खराब होने लगी. परिजनों ने जड़ी-बूटी के माध्यम से उन्हें ठीक करने की कोशिश की, मगर उनकी स्थिति बिगड़ते ही चली गई. आसपास के लोगों के समझाने के बाद परिजन उन्हें लेकर मेदिनीनगर एमआरएमसीएच में पहुंचे. जहां डॉक्टरों ने उन्हें इंजेक्शन दिया. जिसके बाद उनकी हालत में सुधार हो रहा है. इसे भी पढ़ें : रांचीः">https://lagatar.in/ranchi-allocation-of-rs-43-lakh-72-thousand-for-scholarship-of-nurses-doing-internship/">रांचीः

इंटर्नशिप कर रही नर्सों की छात्रवृत्ति के लिए 43.72 लाख रुपये का आवंटन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही