Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पलामू : समाजसेवी ने कराया महुडंड पंचायत में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, 305 लोगों को जांच कर दी गयी दवाई

Advertisement
Advertisement
Hussainabad (Palamu) : हुसैनाबाद अनुमंडल के अतिउग्रवाद प्रभावित महुडंड पंचायत के दर्जनों गांव के लोगों को स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने के लिए मुखिया प्रत्याशी मीना देवी व उनके पति समाजसेवी शिवशंकर यादव द्वारा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कराया गया. जिसमें पंचायत के 305 लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें मुफ्त में दवा दी गयी. स्वास्थ्य शिविर में मुख्य चिकित्सक डॉ. प्रिंस सिंह ने मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की. जांच के दौरान अत्यधिक बुखार, सर्दी, खांसी, घुटने में दर्द, कमर दर्द आदि बीमारियों से पीड़ित मरीज की जांच कर उन्हें दवा देकर उचित सलाह दी गयी. जांच शिविर में डॉ. रविरंजन कुमार श्रीवास्तव, डॉ. ममता सिंह आदि कई स्वास्थ्य कर्मियों ने कोरोना महामारी से बचाव से संबंधित जानकारी देते हुए सावधानी बरतने की नसीहत दी. शिविर के आयोजनकर्ता समाजसेवी शिवशंकर यादव ने कहा कि समाज की सेवा मेरी प्राथमिकता में शामिल है. इसे भी पढ़ें-गढ़वा:">https://lagatar.in/garhwa-even-after-the-order-of-bdo-the-employment-servant-did-not-give-the-charge/">गढ़वा:

BDO के आदेश के बाद भी रोजगार सेवक ने नहीं दिया प्रभार

ग्रामीणों के सहयोग से होगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

उन्होंने कहा कि हुसैनाबाद अनुमंडल का अति उग्रवाद प्रभावित महुडंड पंचायत के लोगों के लिए अब तक किसी जन प्रतिनिधि ने स्वास्थ्य की व्यवस्था नहीं की है. किंतु स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से अब क्षेत्र के गरीब गुरुबों के लिए पंचायत मुख्यालय में समय समय पर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कराकर गरीबों को स्वास्थ्य लाभ दिया जायेगा. कार्यक्रम को सफल बनाने में महुडंड पंचायत के नगीना प्रसाद यादव, हरी यादव, अशोक पासवान, परमेश्वर यादव, प्रवेश राम, डॉ. विजेंद्र यादव, डॉ. सुरेंद्र पासवान, गुड्डू पाल, ओमप्रकाश रवि, संजय परहिया, जीतेन्द्र परहिया, गुड्डू विश्वकर्मा, भरत रवि, देवेंद्र कुमार, सनोज कुमार, चंदन कुमार, सुरेंद्र पासवान, सुरेंद्र यादव, प्रमोद यादव, उपेंद्र, शकलदीप, उदित कुमार सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित होकर स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाया. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही