Search

 
 
 

पलामू : जमीन विवाद में बेटे ने पिता को मारी गोली, मौत

 
Medininagar: नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के रतनाग में जमीन को लेकर हुए विवाद में बेटे ने पिता की हत्या कर दी. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई. जानकारी के अनुसार रतनाग में कृष्ण सिंह के नाम से अबुआ आवास योजना स्वीकृत हुआ था. आवास को लेकर कृष्ण सिंह के बड़े बेटे और छोटे बेटे सूरज में विवाद था. कृष्ण सिंह बड़े बेटे के पक्ष में था और उसी की जमीन में आवास बनाने की तैयारी कर रहा था, जबकि छोटा बेटा अपनी जमीन में आवास बनाने की बात बोल रहा था. इसी बात को लेकर कृष्णा सिंह की अपने छोटे बेटे सूरज के साथ विवाद हुआ और इसी दौरान सूरज ने घर में रखे भरठुआ बंदूक से पिता को गोली मार दी. गोली लगने के बाद पिता कृष्ण सिंह की मौके पर ही मौत हो गई. छतरपुर एसडीपीओ नौशाद आलम ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमएमसीएच मेदिनीनगर भेज दिया गया है. पुलिस पूरे मामले में छानबीन कर रही है. इसे भी पढ़ें-SC">https://lagatar.in/sc-will-hear-kejriwals-interim-bail-on-may-7-said-arrest-petition-will-take-time/">SC

केजरीवाल की अंतरिम जमानत पर 7 मई को सुनवाई करेगा, कहा, गिरफ्तारी वाली याचिका में समय लगेगा
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही