Search

 
 
 

पलामू SP ने छात्राओं को दिये फोन, पढ़ना हुआ आसान

 
Medininagar (Palamu): पलामू पुलिस ने पढ़ने के लिए लोगों से विद्यार्थियों को फोन दान देने की अपील की है. इससे बच्चे काफी उत्साहित हैं. इसी क्रम में चैनपुर की आठवीं क्लास की छात्रा आल्या कुमारी एवं कंचन कुमारी को शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा ने नया फोन दिया. SP और पत्नी कंचन सिन्हा ने दोनों को एसपी आवास में नया फोन दिया. इस दौरान एसपी और उनकी पत्नी ने दोनों छात्राओं के साथ लंच किया एवं मिठाई भी दी. इसे भी पढ़ें- पीएम">https://lagatar.in/pm-modi-security-lapse-case-central-team-reached-punjab-for-investigation-next-hearing-will-be-held-in-supreme-court-on-monday/">पीएम

मोदी सुरक्षा चूक मामला :  केंद्रीय टीम जांच के लिए पहुंची पंजाब, सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में होगी अगली सुनवाई           
दरअसल कुछ दिन पूर्व दोनों छात्राओं ने एसपी को फोन कर मोबाइल फोन नहीं रहने के कारण पढ़ाई बाधित होने की बात कही थी. इसके बाद दोनों छात्राओं को मोबाइल फोन दिया गया. एसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि पुलिस प्रशासन का यह अभियान है कि मोबाइल फ़ोन नहीं रहने के वजह से कोई विद्यार्थी पठन-पाठन से वंचित ना रहे. पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा ने जिले के संपन्न लोगों से अपने पुराने स्मार्ट फोन व टैब दान करने की अपील की है, ताकि गरीब बच्चों की पढ़ाई मोबाइल फोन ना रहने की वजह से बाधित न हो. उन्होंने कहा कि जो भी लोग मोबाइल दान करने के इच्छुक हैं वे अपने नजदीकी थाने में बने स्मार्ट फोन बैंक में मोबाइल फोन दान कर सकते हैं. इसे भी पढ़ें- सिद्धू">https://lagatar.in/sidhus-attack-on-the-center-people-were-not-in-the-rally-so-modi-was-masquerading-as/">सिद्धू

का केंद्र पर हमला, रैली में नहीं थे लोग, इसलिए स्वांग रच रहे मोदी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही