Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पलामू : अनुमंडल के 12 जगहों पर लगे स्पेशल कोरोना जांच व वैक्सीन शिविर, तैनात रहे अधिकारी व स्वास्थ्य कर्मी

Advertisement
Advertisement
Hydernagar (Palamu) : पलामू के उपायुक्त  व सिविल सर्जन  के निर्देश पर नव वर्ष को लेकर पहली जनवरी को हुसैनाबाद अनुमंडल के तीनों प्रखंडों के सभी पिकनिक स्पॉट पर स्पेशल  कोविड जांच व वैक्सीनेशन शिविर लगाकर जांच के साथ वैक्सीन की लगायी गयी. वैक्सीन लगाने ओर कोरोना जांच के लिए हुसैनाबाद प्रखंड के छह वैक्सीनेशन केंद्र बनाये गये थे. जिसमें देवरी कला स्थित सोन नदी घाट मंदिर परिसर, दंगवार स्थित सोन नदी घाट सूर्य मंदिर परिसर, दंडीला स्थित कुंद बांध सीता चुंआ के समीप, जपला नहर मोड़, देवरी खुर्द सोन घाट के अलावा मूर्ली पहाड़ी लंगरकोट में स्वास्थ्य विभाग की टीम तैनात थी. जहां हुसैनाबाद प्रखंड विकास पदाधिकारी रतन कुमार सिंह निगरानी करते देखे गए. वहीं हैदरनगर प्रखंड के दो स्थानों चौकड़ी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर और पुरातात्विक स्थल कबरा कला सोन नदी तटवर्ती क्षेत्र के अलावा मोहम्मदगंज प्रखंड के सिंचाई विभाग परिसर स्थित पहाड़ी पर आईबी में भीम चूल्हा के समीप, कोयल सोन संगम स्थित पंसा, कासी सोत डैम पर उपस्थित पिकनिक स्पॉट के युवकों को कोविड जांच के साथ साथ लोगों को वैक्सीन की  डोज दी गयी. इसे भी पढ़ेंं-किसानों">https://lagatar.in/modi-government-started-the-year-with-respect-to-farmers-deepak-prakash/">किसानों

के सम्मान से मोदी सरकार ने की साल की शुरुआत : दीपक प्रकाश

प्रशासन का भी पूर्ण सहयोग मिला है 

प्रबंधक विभूती कुमार ने बताया कि सभी पिकनिक स्पॉटों को पूर्व में ही चिह्नित कर स्पेशल कोरोना जांच व वैक्सीनेशन डोज की व्यवस्था की गयी थी. उन्होंने कहा कि पलामू के उपायुक्त शशि रंजन व सिविल सर्जन अनिल कुमार के निर्देश पर यह अभियान चलाया गया. जिसमें स्वास्थ्य कर्मी के साथ साथ स्थानीय प्रशासन का भी पूर्ण सहयोग मिला है. उन्होंने आम आवाम से आग्रह करते हुए कहा है कि महामारी से बचाव का  एक ही तरिका है वैक्सीन के साथ साथ सतर्कता बरती है. हर कोई अपने घर से बिना मास्क के न निकले. साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही