Search

 
 
 

पलामू : एसएसबी के जवान के घर पर चोरी, ज्वेलरी और नगद उड़ा ले गये चोर

 
Medninagar (Palamu) :  मेदिनीनगर शहर के वार्ड नंबर दो बैंक कॉलोनी में चोरों ने एसएसबी के जवान सूरज सिंह के घर को निशाना बनाया. चोरों ने गुरुवार की रात घर का ताला तोड़कर करीब 15 लाख की ज्वेलरी और दो लाख नगद उड़ा ले गये. सूरज की मां किरण सिंह जब अहले सुबह करीब 4 बजे पटना से लौटी तो देखा कि घर का ताला टूटा हुआ है. अंदर जाकर देखा तो ज्वेलरी और नगद गायब हैं. इसके बाद किरण सिंह ने पुलिस को घटना की जानकारी दी. सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जानकारी ली. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है. बता दें कि डेढ़ महीने पहले शांतिपुरी और हाउसिंग कॉलोनी में भी लाखों के सामान की चोरी हुई थी. पुलिस को अबतक इन चोरों का कोई सुराग नहीं मिला. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही