Search

 
 
 

पलामू: सौतेली मां ने की बेटे की हत्या, आरोपी महिला गिरफ्तार

 
Palamu: पलामू जिला के छतरपुर थाना क्षेत्र के मनहो गांव से बड़ी खबर सामने आई है. जहां सौतेली मां ने बेटे की रॉड से पिटाई की और फिर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी. हत्या के बाद महिला ने शव को कुएं में फेंक दिया. घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने सौतेली मां को गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

क्या है मामला?

घटना को लेकर बताया जा रहा है कि मनहो गांव के रहने वाले लालमोहन यादव ने कुछ साल पहले दूसरी शादी की थी. लालमोहन यादव की पहली पत्नी से दो बेटे थे, जबकि दूसरी पत्नी से दो बेटियां हैं. दूसरी पत्नी अक्सर पहली पत्नी के बेटे विवेक और उसके भाई को प्रताड़ित करती थी. सोमवार की रात काजल देवी का सौतेले बेटों के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था. बहस के बाद काजल देवी ने लोहे की रॉड से 12 साल के विवेक की पिटाई कर दी. इस पिटाई से विवेक गंभीर रूप से जख्मी हो गया था. बाद में काजल देवी ने विवेक की गला दबाकर हत्या कर डाली. हत्या के बाद महिला ने शव को घर से कुछ दूरी पर कुएं में फेंक दिया था.

मृतक के छोटे भाई ने ग्रामीणों की दी घटना की जानकारी 

विवेक के छोटे भाई ने मामले की जानकारी स्थानीय ग्रामीणों को दी. जिसके बाद ग्रामीणों की मदद से पुलिस को सूचना  दी गई. घटना की सूचना मिलने पर छतरपुर थाना प्रभारी शेखर कुमार के नेतृत्व में पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया. थाना प्रभारी शेखर कुमार ने बताया कि सौतेली मां ने ही विवेक कुमार की हत्या की है. पुलिस ने घटनास्थल से खून से सना हुआ गमछा और विवेक के कपड़े को बरामद कर लिया है. साथ ही महिला को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की जा रही है. इसे भी पढ़ें: बंगाल">https://lagatar.in/fear-of-cyclonic-storm-again-in-bay-of-bengal-it-will-cause-heavy-rains-in-12-states/">बंगाल

की खाड़ी में फिर चक्रवाती तूफान की आशंका, यह 12 राज्‍यों में भारी बारिश का सबब बनेगा
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही