Palamu : पलामू जिले के चैनपुर प्रखंड क्षेत्र के नेऊरा पंचायत के टोला टेमराई में पत्थर माफियाओं द्वारा बड़े पैमाने पर पत्थर का खनन किया जा रहा है. इससे आसपास के ग्रामीण परेशान हैं.पत्थर खनन के लिए किये जा रहे विस्फोट से आसपास के घरों में दरार पड़ने की आशंका से ग्रामीण भयभीत व परेशान हैं. बड़े पैमाने पर खनन मानक की अनदेखी एवं नियमों को दरकिनार करते हुए लीज देकर पत्थर का खनन कराया जा रहा है.
पलामू : पत्थर माफिया घनी बस्ती के बीच धड़ल्ले से कर रहे हैं पत्थरों का उत्खनन
Last Updated: Oct 28, 2024 12:00 AM (IST)