Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पलामू : पत्थर माफिया घनी बस्ती के बीच धड़ल्ले से कर रहे हैं पत्थरों का उत्खनन

Palamu : पलामू जिले के चैनपुर प्रखंड क्षेत्र के नेऊरा पंचायत के टोला टेमराई में पत्थर माफियाओं द्वारा बड़े पैमाने पर पत्थर का  खनन किया जा रहा है. इससे आसपास के ग्रामीण परेशान हैं.पत्थर खनन के लिए किये जा रहे विस्फोट से आसपास के घरों में दरार पड़ने की आशंका से ग्रामीण भयभीत व परेशान हैं. बड़े पैमाने पर खनन मानक की अनदेखी एवं नियमों को दरकिनार करते हुए लीज देकर पत्थर का खनन कराया जा रहा है.

बस्ती के लोग भारी वाहनों के बस्ती से गुजरने से परेशान व भयभीत हैं

खनन मापदंड के अनुसार, घनी बस्ती से काफ़ी दूरी  पत्थर का खनन होना चाहिए, लेकिन पत्थर माफिया अधिकारियों को अंधेरे में रखकर घनी बस्तियों के बीच पत्थर उत्खन करने का काम कर रहे हैं. बस्ती के लोग भारी वाहनों के बस्ती से गुजरने से परेशान व भयभीत हैं. उसी रास्ते में सरकारी विद्यालय है. छात्र छात्राओं को प्रतिदिन उसी रास्ते से गुजरना पड़ता हैं.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही