Search

 
 
 

पलामू: हुसैनाबाद में आवारा कुत्ते का आंतक, एक ही दिन में 6 को काटा

 
Palamu : हुसैनाबाद में आवारा कुत्ते के आतंक से लोग डरे हुए हैं. मुहल्ले के ही एक काले कुत्ते ने आतंक मचा रखा है. इस काले कुत्ते ने एक ही दिन में आधा दर्जन से अधिक लोगों को काटकर घायल कर दिया है. नगर पंचायत के मेहदी नगर, सिद्धनाथ नगर गेट के समीप, रामबीघा व जेपी चौक के समीप इस कुत्ते के अचानक हमले से महिला, पुरूष सहित नाबालिग घायल हो गए हैं. घायल लोगों ने लहूलुहान अवस्था में हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल में जाकर इलाज करवाया. हमलावर कुत्ता काले रंग का बताया जा रहा है. लोगों ने नगर पंचायत प्रशासन से आवारा कुत्तों से निजात दिलाने की मांग की है. इसे भी पढ़ें -चक्रवात">https://lagatar.in/cyclone-remal-chief-minister-mamata-banerjee-took-stock-of-the-situation-discussed-with-the-chief-secretary/">चक्रवात

रेमल : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने स्थिति का जायजा लिया,मुख्य सचिव से चर्चा की   
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही