Search

 
 
 

पलामू: सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक

 
Medininagar: राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2025 के तहत पलामू जिला परिवहन विभाग, मजदूर किसान महाविद्यालय और पांकी थाना के संयुक्त प्रयास से सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया. इस अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया. जिसमें लोगों को यातायात नियमों और सड़क सुरक्षा के महत्व के बारे में जागरूक किया गया. कार्यक्रम के दौरान सड़क सुरक्षा शपथ समारोह का भी आयोजन किया गया. जिसमें उपस्थित लोगों ने सड़क सुरक्षा का पालन करने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने की शपथ ली. नुक्कड़ नाटक का मंचन बसडीहा कॉलेज गेट के समीप किया गया, जहां छात्रों और स्थानीय लोगों को यातायात नियमों, साइनेज, गुड समारिटन कानून और सड़क सुरक्षा से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी दी गई. इस अवसर पर मजदूर किसान डिग्री कॉलेज के छात्र-छात्राओं के लिए विशेष सड़क सुरक्षा जागरूकता सत्र भी आयोजित किया गया. इसमें सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने, दुर्घटनाग्रस्त व्यक्तियों को समय पर सहायता उपलब्ध कराने और दुर्घटना की सूचना तुरंत पुलिस को देने का संकल्प लिया गया. कार्यक्रम में पांकी थाना प्रभारी राजेश रंजन, एमके डिग्री कॉलेज के प्राचार्य दिलीप राम सहित बड़ी संख्या में छात्र, शिक्षक और स्थानीय लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें – चंडीगढ़">https://lagatar.in/cross-voting-in-chandigarh-mayor-election-bjps-harpreet-kaur-won-aaps-premlata-lost/">चंडीगढ़

मेयर चुनाव में क्रॉस वोटिंग, भाजपा की हरप्रीत कौर जीती, आप की प्रेमलता को मिली हार
हर खबर के लिए हमें फॉलो करें Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q

Twitter (X): https://x.com/lagatarIN

google news: https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही