Search

 
 
 

पलामू : बड़ेपुर गांव के समीप दो बाइक में जोरदार टक्कर, तीन घायल, 2 रेफर

 
Hussainabad (Palamu) : हुसैनाबाद थाना अंतर्गत जपला दंगवार मुख्य मार्ग पर बड़ेपुर गांव के समीप दो बाइक में जोरदार टक्कर हो गयी. हादसे में तीन बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए. स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां से प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल दो मोहित 20 वर्ष और पवन उरांव 19 वर्ष को डॉक्टरों ने मेदिनीनगर सदर अस्पताल रेफर कर दिया है. घायलों में हुसैनाबाद के डिहरी विश्रामपुर के मोहित कुमार, पवन उरांव व मनीष उरांव कामत गांव के रहने वाले शामिल हैं. बताया जाता है कि एक बाइक सवार दंगवार से मेला देख कर आ रहा था, वहीं दूसरा जपला से कामत अपने घर जा रहा था. इसी दौरान बड़ेपुर हाई स्कूल के समीप दोनों बाइक में जोरदार टक्कर हो गयी. जिससे तीनों घायल हो गए. इसे भी पढ़ें : जायसवाल">https://lagatar.in/may-india-be-successful-with-the-innings-of-jaiswal-and-shivam/">जायसवाल

और शिवम की पारी से भारत यशस्वी भव:
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही