Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पलामू : मसालेदार एवं दुर्लभ प्रजाति के पौधों को देख खुश हुए विद्यार्थी, जानकारी हासिल की

Advertisement
Advertisement
Medininagar (Palamu) : शैक्षणिक भ्रमण पर पलामू पहुंचे बिरसा कृषि विश्वविद्यालय, रांची से संबद्ध हॉर्टिकल्चर कॉलेज खूंटपानी के विद्यार्थियों ने बुधवार की शाम पलामू के आयुक्त आवास परिसर का परिभ्रमण किया. उनके साथ क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्र के वैज्ञानिक प्रमोद कुमार सिंह भी थे. आयुक्त जटा शंकर चौधरी ने सभी विद्यार्थियों को आवास परिसर का परिभ्रमण कराया. साथ ही आवास परिसर में लगाये गये विभिन्न प्रजाति के मसालेदार एवं दुर्लभ प्रजाति के पौधों के संबंध में उन्हें जानकारी दी. आवास परिसर में हिंग, लौंग, इलाइची, तेजपत्ता जैसे मसालेदार एवं दुर्लभ प्रजाति के पौधे जैसे स्वाइप चंदन, रक्त चंदन, भोजपत्र, सिंदूर, कल्पतरु को देखा और जानकारी हासिल की. आयुक्त आवास परिसर एवं ऐसे दुर्लभ पौधों के संबंध में जानकारी प्राप्त कर विद्यार्थी काफी खुश हुए. इसे पढ़ें-ऑल">https://lagatar.in/all-india-lawyers-cricket-jharkhand-high-court-advocates-association-team-leaves-for-cuttack/">ऑल

इंडिया लायर्स क्रिकेट : झारखंड हाई कोर्ट एडवोकेट्स एसोसिएशन की टीम कटक रवाना

विद्यार्थी काफी उत्साहित दिखे

विद्यार्थी में जिनत, मधु कुमारी, प्रेरणा, प्रिया कुमारी गोराई, उदय कुमार, फहरिन प्रवीण, अपेक्षा खेस, निधि श्री, नवनीत शुक्ला, चंदन, रिया, अमित, प्रियांसी प्रज्ञा, रोज नंदन, विभा, कनक लता, तनय आनंद, तनू कुमारी, आशीष कुमार मुर्मू आदि विद्यार्थियों ने सामूहिक रूप से आवास परिसर के परिभ्रमण और यहां की खुबसूरती को देख काफी उत्साहित थे. विद्यार्थियों ने पलामू के नीलांबर-पीतांबरपुर में हो रही मल्टी लेयर फॉर्मिंग, हुसैनाबाद के दंगवार में हो रही तुलसी की खेती भी देखी. यहां के किसान कृषि कार्य में बहुत आगे हैं. यह उनसे मिलने के बाद पता चला. इसे भी पढ़ें-IPL">https://lagatar.in/ipl-players-market-will-be-decorated-in-bangalore-the-date-of-mega-auction-has-come/">IPL

: बेंगलुरु में सजेगी खिलाड़ियों की मंडी, आ गयी मेगा ऑक्शन की डेट

आयुक्त ने साझा किया अपना अनुभव

आयुक्त जटा शंकर चौधरी ने विद्यार्थियों के बीच अपने अनुभव को साझा किया. साथ ही उन्हें प्रेरित किया कि शैक्षणिक भ्रमण के दौरान उन्हें जो भी अनुभव प्राप्त हो रहे हैं, उसे अधिक से अधिक लोगों को साझा करें, ताकि जरूरत के अनुसार आपके ज्ञान से अन्य लोग भी लाभान्वित हों. उन्होंने कहा कि किसी भी शिक्षित व्यक्ति की यह नैतिक जिम्मेवारी होनी चाहिए कि वे अपने अनुभवों को समाज के साथ साझा करें. ऐसे कई दृष्टांत हैं कि किसी अनुभवी व्यक्ति ने प्राप्त जानकारियों को अपने समाज के साथ बांटा और समाज में उस व्यक्ति के अनुभवों से सीख लेकर विकास की राह पकड़ी.विदित हो कि हॉर्टिकल्चर कॉलेज खूंटपानी के विघार्थी  15 दिनों के शैक्षणिक भ्रमण पर पलामू पहुंचे हैं. हॉर्टिकल्चर के इन विद्यार्थियों को मंगलवार को प्रमंडलीय आयुक्त जटा शंकर चौधरी ने  पलामू के क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्र चियांकी पहुंचकर भी मार्गदर्शन किया था. [wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही