Search

 
 
 

पलामू : छत्तरपुर में गोली मारकर चीनी कारोबारी की हत्या, विरोध में सड़क जाम, कल बंद रहेगा छत्तरपुर

 
Medininagar : पलामू के छत्तरपुर में बाइक सवार अपराधियों ने चीनी कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना को लेकर लोगों में आक्रोश है. लोगों ने छत्तरपुर-जपला मोड़ को दो घंटे तक जाम कर दिया. इलाके के व्यवसायियों ने कल छत्तरपुर बंद का आह्वान किया है. चीनी कारोबारी शुभम कुमार गुप्ता हरिहरगंज के रहने वाले हैं. वह चीनी का थोक कारोबार करते हैं. गुरुवार कोछतरपुर थाना क्षेत्र में दुकानों से पैसा कलेक्शन करने आए थे. वह कार में बैठे थे, इसी दौरान बाइक सवार अपराधी आये और उनसे नाम पूछा. शुभम गुप्ता बोलते ही अपराधियों ने उनपर ताबड़तोड़ गोली चला दी और फरार हो गये. गोली की आवाज सुनकर बाजार में अफरा-तफरी मच गई. आसपास के लोग दौड़कर कार के पास पहुंचे, देखा खून से लथपथ शुभम कार में पड़े थे. आनन-फानन में उन्हें कार से निकालकर लोग पास के अस्पताल  ले गये. गंभीर स्थिति को देखते हुये डॉक्टरों ने उन्हें एमएमसीएच रेफर कर दिया. जहां से डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुये बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया, मगर रास्ते में ही शुभम ने दम तोड़ दिया. शुभम की मौत की खबर फैलते ही लोग आक्रोशित हो गये. छत्तरपुर-जपला मोड़ को जाम कर दिया. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/1-111.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

जांच में जुटी पुलिस 

घटना के बाद छत्तरपुर पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची और लोगों से घटना के संबंध में जानकारी ली. इसके बाद पुलिस अपराधियों की तलाश में जुट गई. पुलिस ने बाजार में लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला, वहीं अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी अभियान चला रही है. पुलिस का कहना है कि अपराधियों की तलाश की जा रही है. जल्द ही अपराधियों की पहचान कर गिरफ्तार कर लिया जायेगा और हत्या के कारणों का खुलासा कर लिया जायेगा. पुलिस ने लोगों से संयम बरतने की अपील की है.

पलामू में पुलिस-प्रशासन फेल : मनोज भुइयां 

कारोबारी को गोली मारने की घटना को लेकर पलामू के पूर्व सांसद मनोज भुइयां ने कहा कि हेमंत सरकार में पलामू पुलिस प्रशासन पूरी तरह से फेल नजर आ रही है. लगातार छतरपुर इलाके में अपराधी और नक्सली की गतिविधि बढ़ रही है. आए दिन छतरपुर इलाके में गोलीबारी सहित लूट और चिनतई की घटना हो रही है. सभी लोग दहशत में जी रहे हैं. इसे भी पढ़ें : बड़ी">https://lagatar.in/gumla-acb-team-caught-deo-and-computer-operator-taking-bribe-of-one-lakh/">बड़ी

खबर : गुमला डीईओ व कंप्यूटर ऑपरेटर एक लाख घूस लेते गिरफ्तार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही