Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पलामू: सूर्य मंदिर निर्माण समिति को मंदिर निर्माण के लिए किया गया सम्मानित

Palamu: पलामू में नीलांबर पितांबरपुर प्रखंड के झगरपुर गांव में सूर्य मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन गुरुवार को किया गया. जिसमे मंदिर का निर्माण कराने वाली समिति को ॐ सनातन धर्म सभा के केंद्रीय समिति की ओर से सम्मानित किया गया. समाजसेवी सुधीर कुमार सिंह ने भूमि दान देकर श्रद्धालुओं के सहयोग से सूर्य मंदिर का निर्माण कराया है. इसे लेकर धर्म सभा ने उनके प्रति आभार व्यक्त किया. सभा के केंद्रीय अध्यक्ष अजीत तिवारी ने कहा कि सनातन जीवन पद्धति अपनाने से ही हर नागरिक का कल्याण संभव है. चाहे वह किसी भी पंथ या मजहब को मानने वाले हो.

ये रहे मौजूद

कार्यक्रम में सुधीर सिंह ,शैलेश वर्मा, ॐ सनातन धर्म सभा के केंद्रीय अध्यक्ष अजीत तिवारी, उपाध्यक्ष राम प्रकाश तिवारी, महासचिव राजीव रंजन, सचिव राजीव राय, कोषाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार, लाला प्रसाद यादव, मुनींद्र नाथ दुबे, सुदर्शन सोनी, उमाशंकर सोनी, अमरिक भुईयां, आनंद कुमार, सुरेश भगत, नंदकिशोर मिश्रा, बच्चू सिंह मुख्यरूप से मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें: अमित">https://lagatar.in/amit-shah-enumerated-the-achievements-of-modis-tenure/">अमित

शाह ने गिनवायी मोदी कार्यकाल की उपलब्धियां, कहा-टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल ने कारोबार को सुगम बनाया, सरकारी सेवाएं भी घर-घर पहुंची
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही