Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पलामू: पीटीआर से रेल लाइन को डाइवर्ट करने के लिए सर्वे शुरु, टीम का हुआ गठन

Palamu: पीटीआर यानि पलामू टाइगर रिजर्व से रेल लाइन को डाइवर्ट करने को लेकर सर्वे कराने की तैयारियां शुरु हो गयी है. इसके लिए पलामू टाइगर रिजर्व और रेलवे विकास निगम ने 6 सदस्यीय टीम का गठन कर लिया है. सर्वे टीम में पलामू टाइगर रिजर्व उपनिदेशक कुमार आशीष, प्रजेश कांत जेना, रेलवे विकास निगम के जीएम एस पटनायक, डीईएन अर्जुन सिंह, रेंजर शंकर पासवान और एक अन्य अधिकारी शामिल हैं. जानकारी के मुताबिक कुछ महीनों के अंदर सर्वे का काम पूरा कर लिया जायेगा. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/Untitled-302.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> बता दे कि सोननगर से पतरातू तक रेलवे का थर्ड लाइन कार्य किया जा रहा है. इस थर्ड लाइन का हिस्सा करीब 11 किलोमीटर पलामू टाइगर रिजर्व के एरिया से होकर गुजरता है. थर्ड लाइन का काम कई इलाकों में पूरा हो गया है. पीटीआर से थर्ड लाइन को लेकर रेलवे विकास निगम ने अनापत्ति प्रमाण पत्र मांगा था. जिसके बाद पीटीआर प्रबंधन ने रेल लाइन को डाइवर्ट करने का आग्रह किया था. स्टेट वाइल्डलाइफ बोर्ड की बैठक में रेल लाइन की मंजूरी नहीं मिली थी. पूरा मामला वाइल्ड लाइफ ऑफ इंडिया के पास गया था. वाइल्ड लाइफ ऑफ इंडिया ने पीटीआर से होकर गुजरने वाली पहले से दो रेल लाइन के साथ-साथ तीसरी लाइन को भी डाइवर्ट करने को कहा था, जिसके बाद पीटीआर और रेलवे ने मिलकर एक संयुक्त सर्वे टीम का गठन किया है. जानकारी के अनुसार, रेलवे ने शुरुआत में रेल लाइन को डाइवर्ट करने पर असहमति जताई थी.

सर्वे कमिटी में रेलवे और पीटीआर के अधिकारी शामिल

पीटीआर में छिपादोहर से हेहेगड़ा रेलवे स्टेशन के बीच रेल लाइन कोर एरिया से हो कर गुजरती है. डाइवर्ट होने के बाद इसकी दूरी 14 किलोमीटर हो जाएगी. छिपादोहर रेलवे स्टेशन के पास से रेल लाइन डाइवर्ट होकर केड़ होते हुए गड़ा तक जायेगी. पलामू टाइगर रिजर्व के निदेशक कुमार आशुतोष ने बताया कि थर्ड लाइन को लेकर रेलवे ने आवेदन दिया था, जिसके बाद पीटीआर प्रबंधन ने कोर एरिया का चिकेन नेक के बाहरी हिस्से से रेल लाइन गुजरने की योजना बनाई है. चिकन नेक एरिया से अंडर पास बनाया जा सकता है, जिससे वन्य जीवों के संरक्षण में फायदा होगा. सर्वे कमिटी में रेलवे और पीटीआर के अधिकारी शामिल हैं.. इसे भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-accused-of-misbehavior-with-minor-convicted-sentencing-on-may-20/">धनबाद

: नाबालिग से दुराचार का आरोपी दोषी करार, सजा 20 मई को
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही