Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पलामू : आठ जनवरी को होगा सूर्य सप्तमी पूजन का आयोजन

Advertisement
Advertisement
Ranjit Kumar Medininagar (Palamu) : सार्वभौम शाकद्वीपीय ब्राह्मण महासभा ने आगामी आठ फरवरी को सूर्य सप्तमी पूजन पूर्ण विधि-विधान के साथ करने का निर्णय लिया है. महासभा के अध्यक्ष प्रो. कृष्ण कुमार मिश्र ने बताया कि ब्राह्मण महासभा द्वारा लगातार 20 वर्षों से प्रत्येक वर्ष सूर्य सप्तमी पूजन का आयोजन किया जाता रहा है. उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म में सूर्य सप्तमी पूजन का बड़ा महत्व है. इसे भी पढ़ें-बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-deadly-attack-on-youth-fir-registered/">बोकारो

: युवक पर जानलेवा हमला, प्राथमिकी दर्ज

माघ सप्तमी के नाम से भी जाना जाता है

इस पर्व को सूर्य जयंती, माघ जयंती या माघ सप्तमी के नाम से भी जाना जाता है. इस दिन भगवान सूर्य ने पूरे विश्व को अपनी ऊर्जा से रोशन किया था. ब्राह्मण समाज के साथ-साथ हिंदू समाज संकट मुक्त हो, निरंतर प्रगति करें और समाज को नयी दिशा दें. इसलिए इस दिन विशेष रूप से पूजन अर्चना का आयोजन किया गया है. पूजन प्रातः साढ़े पांच बजे से सूदना स्थित आशीर्वाद भवन में होगा. इसकी जानकारी महासभा के जिला प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी प्रियरंजन पाठक ने दी है. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही