Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पलामू: 18 सालों से विद्यालय नहीं गये शिक्षक बिनोद प्रजापति, DC ने किया बर्खास्त

Palamu: पलामू डीसी सह शिक्षा स्थापना समिति के अध्यक्ष आंजनेयुलु दोड्डे ने जिला शिक्षा स्थापना समिति की बैठक की. जिसमे बंगाली कन्या मध्य विद्यालय में पदस्थापित सहायक शिक्षक बिनोद प्रजापति को बर्खास्त करने का निर्णय लिया. साथ ही जिला शिक्षा अधीक्षक सह सचिव शिक्षा स्थापना समिति को सारी कागजी प्रक्रियाओं को पूरा करने का निर्देश दिया.

शिक्षक रांची में वकालत का कर रहे थे काम

बता दें कि सहायक शिक्षक बिनोद प्रजापति पिछले 18 सालों से विद्यालय नहीं गये. जिसकी शिकायत लगातार डीसी को मिल रही थी. जिसके बाद उन्होंने पूरे मामले की जांच करवाई. जांच में पाया गया कि बिनोद प्रजापति 2005 से विद्यालय आये ही नहीं. साथ ही उनके द्वारा रांची में वकालत का काम किये जाने की पुष्टि हुई. जिसके पश्चात डीसी ने सहायक शिक्षक बिनोद प्रजापति को सेवा मुक्त करने का आदेश दिया. इसे भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-poddardih-rani-pond-will-be-beautified-soon-with-dmft-fund/">धनबाद

: डीएमएफटी फंड से शीघ्र होगा पोद्दारडीह रानी तालाब का सौंदर्यीकरण
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही