Search

 
 
 

पलामू : शिक्षक ने डीसी से की जांच की मांग, कहा-कंप्यूटर खरीदारी में भ्रष्टाचार का मामला उठाया तो क्लर्क ने की जान लेने की कोशिश

 

जवाहर नवोदय विद्यालय जपला-02 में शिक्षक ने क्लर्क पर लगाया मारपीट का आरोप

क्षेत्रीय कार्यालय पटना एवं डीसी, एसडीएम हुसैनाबाद को पत्र लिखकर जांच की मांग की

Hussainabad (Palamu) : जवाहर नवोदय विद्यालय जपला-02 में दो कर्मियों के बीच मारपीट का मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में स्कूल के अंग्रेजी शिक्षक नसीम आलम मलिक ने उप आयोग क्षेत्रीय कार्यालय पटना एवं चेयरमैन सह डीसी तथा हुसैनाबाद एसडीएम को एक  पत्र लिखा है. जिसमें यह जिक्र किया है कि स्कूल में करीब 7.5 लाख रुपये के कंप्यूटर ख़रीदारी की गई हैं. जिसमें नियम की अनदेखी की गई है. उन्होंने आगे लिखा है कि कंप्यूटर विभाग मेरे अंडर में है. विभाग मैं देखता हूं. जब इस बात की जानकारी बीते 22 मार्च 2024 को जब मैं  स्कूल के प्राचार्य को दे रहा था, तभी स्कूल के क्लर्क अभिलाष कुमार बीच में आकर हमसे उलझ गए और हमे भला बुरा कहने लगे. इस दौरान प्राचार्य अशहर रूमी मूकदर्शक बने रहे. जिससे अभिलाष का मनोबल बढ़ गया. इसके बाद उसने मुझे पर जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया. स्कूल के अन्य शिक्षकों ने बीच-बचाव कर किया, जिससे मेरी जान बच गई. पूरी घटना सीसीटीवी कैमरा में कैद है. अगर फुटेज की जांच हुई तो सब पता चल जायेगा. मैं बाहर का व्यक्ति हूं और मैं इस घटना से काफी डरा-सहमा हूं. उन्होंने कंप्यूटर खरीदारी में भ्रष्टाचार करने और उसमें प्राचार्य की मिलीभगत की जांच की मांग की है.

प्राचार्य ने आरोप को बताया बेबुनियाद

इधर प्राचार्य अशहर रूमी ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया है. उन्होंने कहा कि कंप्यूटर की ख़रीदारी सरकार के पोर्टल जेम्स से की गई है. जिसका लेखा-जोखा विभाग के पास होता है. पूरे नियम व प्रक्रिया के साथ कंप्यूटर की खरीदारी की गई है. उन्होंने मारपीट या जानलेवा हमला वाली बात से भी इनकार किया है. कहा कि आपस में तू-तू, मैं-मैं हुई थी. मारपीट की कोई घटना नहीं हुई है. मलिक बेवजह संस्थान को बदनाम करने का प्रयास कर रहें है. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/ranchi-lok-sabha-2-5-lakh-voters-increased-in-2024-compared-to-2019/">रांची

लोकसभा : 2019 की तुलना में 2024 में 2.5 लाख मतदाता बढ़े
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही