Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पलामू : शिक्षक की अश्लील हरकत ने किया शर्मसार, छात्राओं की शिकायत पर मांगी माफी

Palamu : स्कूल शिक्षा का मंदिर होता है. गुरु और शिष्य का रिश्ता सभी रिश्तों से बढ़कर होता है. छात्र अपने शिक्षकों को भगवान तुल्य पूजते हैं. लेकिन अगर गुरु ही अपनी मर्यादा भूल जाएं तो शिक्षा का मंदिर भी बदनाम हो जाता है. ऐसा ही मामला पलामू से आया है. जहां एक शिक्षक की अश्लील बातों और हरकतों से परेशान छात्राओं ने शिकायत की है. दरअसल उंटारी रोड अंतर्गत रा. उत्क्रमित मध्य विद्यालय बिरजा के सहायक शिक्षक संजय कुमार चौधरी की हरकतों से छात्राएं परेशान हो गयी हैं. जिसकी शिकायत उन्होंने परिजनों से की, तब मामला प्रधानाचार्य के पास पहुंचा. अब विभागीय कार्रवाई की तैयारी चल रही है. इसे भी पढ़ें -पंकज">https://lagatar.in/pankaj-mishra-will-have-to-wait-for-bail-high-court-reserves-the-decision/">पंकज

मिश्रा को बेल के लिए करना होगा इंतजार, हाईकोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला

ये है मामला

मध्य विद्यालय बिरजा के सहायक शिक्षक संजय कुमार चौधरी बीते कई दिनों से स्कूल की छात्राओं से अश्लील बातें करते थे. शुरुआत में छात्राओं ने शिक्षक की हरकत को नजअंदाज किया,लेकिन जब पानी सिर से ऊपर चला गया तो घरवालों को मामला बताया. फिर घरवालों ने इसकी शिकायत विद्यालय के प्रधानाचार्य से की. उसके बाद विद्यालय में ही प्रधानाचार्य ने परिजनों व छात्राओं को बुलाया. 25 फरवरी को विद्यालय में एक विशेष बैठक बुलायी गयी. विद्यालय की सभी छात्राओं ने एक सुर में शिक्षक पर अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया. उस दौरान शिक्षक ने छात्राओं और उनके परिजनों के सामने अपना आरोप स्वीकार करते हुए माफी मांगी. [caption id="attachment_567647" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/Palamu-parents.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> छात्राओं के परिजन[/caption] वहीं मामले की जानकारी मिलते ही सोमवार को उंटारी रोड के बीईओ महेंद्र प्रजापति और जोगा पंचायत की मुखिया कमला देवी विद्यालय पहुंचे. उन्होंने मामले की जांच पड़ताल की. इस संबंध में छात्राओं से बात भी की. बीईओ और मुखिया के समक्ष छात्राओं ने कहा कि संजय सर हम सभी से अश्लील बातें करते हैं. इस मामले के बारे में जब पत्रकारों ने बीईओ से पूछा तो बीईओ आरोपी शिक्षक को बचाते हुए झूठ बोल गये. उन्होंने कहा कि बच्चियां कुछ साफ नहीं बता रही हैं. जबकि पंचायत की मुखिया कमला देवी ने कहा कि बच्चियों ने सभी बातों को दोहराया है. यदि शिक्षक पर लगाये गये आरोप सही साबित होते हैं तो कानूनी कार्रवाई की जायेगी. वहीं बच्चियों ने पत्रकारों के समक्ष भी शिक्षक द्वारा अश्लील हरकत किये जाने की बात कही. हालांकि आरोपी शिक्षक पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गयी है, जिससे छात्राओं में रोष है. [caption id="attachment_567651" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/teacher-aaropi.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> आरोपी शिक्षक[/caption] इसे भी पढ़ें - अरगोड़ा">https://lagatar.in/moti-mahal-deluxe-restaurant-opened-at-argora-chowk/">अरगोड़ा

चौक पर खुला मोती महल डीलक्स रेस्टोरेंट, रांचीवासी चख सकेंगे चिकन का खास स्वाद
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही