Search

 
 
 

पलामू : चोरी का आरोप लगाकर शिक्षकों ने की छात्र की पिटाई, सीने की हड्डी टूटी

 
Palamu: तरहसी प्रखंड क्षेत्र के सेलारी हाई स्कूल में प्रधानाध्यापक समेत दो शिक्षकों का अमानवीय चेहरा सामने आया है. घड़ी चोरी होने पर प्रधानाध्यापक ने एक अन्य शिक्षक के साथ मिलकर छठी क्लास के छात्र आकाश कुमार, पिता-विनोद राम की जमकर पिटाई कर दी. छड़ी से पीटने के कारण छात्र की सीने की हड्डी टूट गई है. उसका प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रारंभिक इलाज करने के बाद सदर अस्पताल मेदिनीनगर रेफर कर दिया गया है. सीसीटीवी फुटेज की जांच में चोरी का आरोप निराधार साबित हुआ है. शिक्षकों की गलती सामने आने पर अब प्रधानाध्यापक एवं सहायक शिक्षक बच्चे के अभिभावक से माफी मांगते नजर आ रहे हैं. साथ ही मामले को प्रलोभन देकर मैनेज करने का भी प्रयास किया जा रहा है. इस मामले में जिले के उपायुक्त ए दोड्डे ने कहा कि शिक्षक की अगर गलती सामने आती है तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी. निलंबित किया जाएगा. उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जांच की जाएगी. घटना 24 जुलाई दोपहर की है. इसे भी पढ़ें : गढ़वा">https://lagatar.in/garhwa-2-news-including-boy-injured-due-to-mobile-battery-explosion/">गढ़वा

: मोबाइल की बैटरी फटने से लड़का घायल समेत 2 खबरें
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही