Piyush panday Hussainabad ( Palamu) : हैदरनगर राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय 10वीं के छात्रों की प्रतिभा को निखारने के लिए द थ्योरी ऑफ एवरीथिंग कोचिंग की टीम ने लिखित परीक्षा ली. यह परीक्षा मैट्रिक तथा इंटर के फाइनल परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों से ली गयी. इस मौके पर ओम प्रकाश मिश्रा, मनीष कुमार, विक्रम यादव, अंकित कुमार तथा छवि कुमारी की देख रेख में परीक्षा संपन्न करायी गयी. ओमप्रकाश मिश्रा ने बताया कि यह कोचिंग सेंटर शुक्र बाजार स्थित जयनंदन पांडेय के आवास परिसर के दूसरे तल्ले पर चल रहा है. जहां 2 मार्च से 9वीं से 12वीं तक के छात्र का नया बैच प्रारम्भ किया जाएगा. [wpse_comments_template]
पलामू : बच्चों की प्रतिभा निखारने में जुटी है द थ्योरी ऑफ एवरीथिंग की टीम
Last Updated: Feb 27, 2022 12:00 AM (IST)