Search

 
 
 

Palamu : बटाने डैम में डूबने से किशोर की मौत, दो दोस्तों की हालत गंभीर

Palamu : जिले के नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र स्थित बटाने डैम में नहाने के दौरान हुए हादसे में एक किशोर की जान चली गई, जबकि उसके दो दोस्तों को सुरक्षित बाहर निकालकर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा है.
 

Palamu : जिले के नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र स्थित बटाने डैम में नहाने के दौरान हुए हादसे में एक किशोर की जान चली गई, जबकि उसके दो दोस्तों को सुरक्षित बाहर निकालकर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा है.

 

मृतक की पहचान छतरपुर थाना क्षेत्र के दिनादाग गांव निवासी 16 वर्षीय अनुज यादव के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि गांव के छह-सात लड़के शनिवार को बटाने डैम घूमने और नहाने पहुंचे थे. इसी दौरान डैम के निचले हिस्से में बने गहरे पानी वाले हिस्से में तीन किशोर उतर गए.

 

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक नहाने के दौरान तीनों अचानक गहराई में चले गए और डूबने लगे. शोर सुनकर आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तुरंत बचाव शुरू किया. काफी मशक्कत के बाद मनदीप यादव और अवधेश यादव को बाहर निकाल लिया गया, लेकिन अनुज का पता नहीं चल सका.

 

दोनों को प्राथमिक इलाज के बाद एक की हालत गंभीर देखते हुए रिम्स रेफर किया गया. इधर, सूचना मिलने पर नौडीहा बाजार थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू कराई.

 

कई घंटे की कोशिश के बाद अनुज यादव का शव डैम से बाहर निकाला गया. हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं, गांव में शोक का माहौल बना हुआ है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही