Search

 
 
 

पलामू तनाव : पूर्व मुखिया सहित 13 लोग गिरफ्तार, भेजे गए जेल, धारा 144 जारी

 
Palamu : जिले के पांकी में बुधवार की सुबह दो समुदाय में झड़प हुई थी. जिसमें कई पुलिसकर्मी और स्थानीय लोग घायल हुए थे. घटना के बाद से ही इलाका पुलिस छावनी में तब्दील है. वहीं पलामू पुलिस में मामाले में कार्रवाई करते हुए 13 लोगों को गिरफ्तार किया है. सभी को जेल भेज दिया गया है. गिरफ्तार लोगों में पूर्व मुखिया भी शामिल है. बता दें कि बुधवार की सुबह पलामू के पांकी थाना क्षेत्र के मस्जिद चौक पर दो समुदाय के लोगों में झड़प हुई थी. बात इतनी बढ़ गयी पत्थरबाजी व तोड़फोड़ भी शुरू हो गयी थी. दरअसल महाशिवरात्रि पर तोरणद्वार बनाने के बीत ही दो समुदाय़ को लोग आमने- सामने आ गये थे और दोनों ओर से पत्थरबाजी की गई. उपद्रवियों ने आधा दर्जन दुकानों और एक दर्जन से अधिक वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया. वहीं इस उपद्रवियों ने तीन घरों में भी आग लगा दी. तनाव बढ़ता देख घटनास्थल को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया. पूरे पांकी में भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है. स्थिति को सामान्य करने के लिए प्रशासन ने धारा 144 लगा दिया है. साथ ही जिले में आज भी इंटरनेट सेवा को बंद कर दिया गया है. इसे भी पढ़ें - नेपाल">https://lagatar.in/cylinder-blast-in-nepal-mps-residence-chandra-bhandaris-condition-critical-mothers-death/">नेपाल

सांसद के आवास में सिलेंडर ब्लास्ट, चंद्र भंडारी की हालत गंभीर, मां की मौत

महाशिवरात्रि को लेकर तोरणद्वार बनाने को लेकर हुआ विवाद

बता दें कि महाशिवरात्रि के लिए तोरणद्वार बनाने को लेकर दोनों समुदाय में विवाद हो गया. विवाद इतना बढ़ा कि दोनों ओर से पत्थरबाजी शुरू हो गई. करीब एक घंटे तक पांकी के मस्जिद चौक में अफरा-तफरी का माहौल रहा. पुलिस लोगों से शांति बनाये रखने की अपील करती रही, मगर लोग नहीं माने. सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस के साथ-साथ डीसी-एसपी समेत कई आलाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे. पूरे पांकी को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया. फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है.

आईजी-डीसी ने की लोगों से शांति बनाये रखने की अपील

आईजी राजकुमार लकड़ा और पलामू डीसी आंजनेयुलू दोड्डे ने लोगों से शांति बनाने रखने की अपील की है. डीसी ने कहा कि जिला प्रशासन स्थिति पर पूरी तरह से निगाह रखे हुए है. प्रशासनिक अधिकारियों सहित पुलिस के पदाधिकारी दल-बल के साथ घटनास्थल पर कैंप कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर भी कड़ी निगरानी रखी जा रही है. लोग अफवाह से बचें, अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जायेगी. इसे भी पढ़ें - बांका:">https://lagatar.in/banka-death-of-a-girl-student-who-was-going-to-give-10th-examination-fell-from-the-bike-and-was-crushed-by-the-truck-from-behind/">बांका:

10वीं की परीक्षा देने जा रही छात्रा की मौत, बाइक से गिरी तो पीछे से ट्रक ने कुचला
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही