Search

 
 
 

पलामू :  दो वर्ष से फरार दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा गया

 
Medininagar (Palamu) : पलामू जिले के मनातू थाना पुलिस ने दो वर्ष से फरार दुष्कर्म के आरोपी  को गिरफ्तार किया है. सोमवार को आरोपी को जेल भेज दिया गया. मनातू थाना प्रभारी पवन यादव ने बताया कि दो साल पहले एक अनुसूचित जाति की युवती के साथ दुष्कर्म की घटना हुई थी. मामले में युवती ने तेतर गांव के रहने वाले कामेश्वर यादव (28) के खिलाफ एफआईआर दर्ज करायी थी. आरोपी को पीड़िता के पिता ने खेत में दुष्कर्म करते देखा था. घटना के बाद से आरोपी फरार था. गुप्त सूचना पर उसे पकड़ा गया और न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही