Search

 
 
 

पलामू : जनसुनवाई में बोले लाभुक- डीलर अंगूठा लगावाकर राशन नहीं देता

 
Medninagar : राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष और सदस्यों के चार दिवसीय पलामू दौरे के आखिरी दिन बुधवार को राशन के सवाल को लेकर जनसुनवाई आयोजित की गयी. जनसुनवाई में राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष हिमांशु शेखर चौधरी एवं सदस्य शबनम परवीन मौजूद रहे. परिसदन भवन में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में आयोग द्वारा विभिन्न तरह के कुल 13 मामलों की सुनवाई की गयी. इनमें 7 मामलों में शिकायतकर्ता पक्षकारों ने स्वयं भी उपस्थित होकर अपनी समस्याएं रखीं.

आरोप- डीलर अंगूठा लगावाकर राशन नहीं देता

ऊंटारी रोड के करकट्टा से आये जितेंद्र कुमार रवि ने अपने राशन डीलर पर अंगूठा लगाने के बाद राशन नहीं देने की शिकायत की.. अनूप मेहता द्वारा आयोग के समक्ष डीलर पर मार्च महीने से ही राशन नहीं देने की शिकायत की गयी. इसी तरह अन्य लोगों ने भी आयोग के समक्ष अपनी-अपनी शिकायतों को रखा.

आयोग ने पदाधिकारियों को दिया निर्देश

आयोग ने शिकायतकर्ता के पक्षों को जानकर संबंधित पदाधिकारियों को दिशा- निर्देश दिया. खाद्य आयोग के अध्यक्ष ने लोगों से आपसी रंजिश से प्रभावित होकर किसी के विरुद्ध शिकायत करने से बचने की बात कही. इसके अलावे उन्होंने सभी लोगों से कहा कि अगर आपको किसी से कोई शिकायत हो तो सीधे खाद्य आयोग के व्हाट्सएप नंबर या अपर समाहर्ता सह जिला शिकायत निवारण पदाधिकारी को लिखित में शिकायत करें. सुनवाई के दौरान आयोग के सदस्या शबनम परवीन व कर्मी संदीप कुमार,जियाउल रहमान,अपर समाहर्ता सह जिला शिकायत निवारण पदाधिकारी सुरजीत कुमार सिंह, आपूर्ति पदाधिकारी शब्बीर अहमद, शिक्षा पदाधिकारी उपेंद्र नारायण समेत अन्य उपस्थित रहे. इसे भी पढ़ें - जनता">https://lagatar.in/officers-should-solve-public-problems-sensitively-hemant-soren/">जनता

की समस्याओं का संवेदनशील होकर हल करें अफसर : हेमंत सोरेन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही