Palamu: जिले के हरिहरगंज थाना क्षेत्र के बंजारी में रहने वाले मोहम्मद वसीम अंसारी 27 वर्ष का शव कुएं से बरामद किया गया है. वसीम 31 दिसंबर की शाम से लापता था. परिजन लगातार उसकी खोजबीन कर रहे थे. इसी बीच शनिवार की सुबह उसका शव घर से कुछ दूर स्थित टंडवा रोड स्थित एक कुएं से बरामद किया गया.
सड़क हादसे में युवक की मौत, ट्रक से टक्कर के बाद बाइक में लगी आग
31 दिसंबर की शाम से था लापता
मृतक के छोटे भाई फहीम रजा ने बताया कि 31 दिसंबर की दोपहर दो बजे वसीम नशे की हालत में घर पहुंचा था. उसके बाद बोला की शौच कर के आते हैं, लेकिन वापस घर नहीं लौटा. तब से परिवार के लोग उसकी तलाश में जुटे हुए थे. इसी बीच शनिवार की सुबह ग्रामीणों के द्वारा टंडवा रोड स्थित कुआं में लाश देखे जाने की सूचना दी. कपड़ों से उसकी पहचान वसीम अंसारी के रूप में हुई. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कुएं से निकाल कर कब्जे में ले लिया. साथ ही पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीनगर पीएमसीएच में भेज दिया. इसे भी पढ़ें- गिरिडीहः">https://lagatar.in/giridih-youth-killed-in-road-accident-bike-fire-after-collision-with-truck/14700/">गिरिडीहःसड़क हादसे में युवक की मौत, ट्रक से टक्कर के बाद बाइक में लगी आग
Leave a Comment