Search

 
 
 

पलामू : परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थियों ने किया हंगामा, लैंग्वेज चेंज होने पर भड़के छात्र

 
Palamu :  जिले के सदर थाना क्षेत्र के चियांकी के डीवी स्कूल में सैनिक स्कूल की परीक्षा के दौरान हंगामा देखने को मिला. परीक्षार्थियों ने परीक्षा में लैंग्वेज चेंज होने पर हंगामा किया. डीवी स्कूल में रविवार को सैनिक स्कूल के छठवीं कक्षा में प्रवेश के लिए राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी की तरफ से परीक्षा आयोजित की गई थी. इसमें जिले के कई प्राइवेट स्कूल के बच्चे शामिल हुए थे. छात्रों का आरोप है कि उन्होंने परीक्षा में हिंदी लैंग्वेज सेलेक्ट किया था, लेकिन स्कूल प्रबंधन द्वारा इंग्लिश लैंग्वेज में कर दिया गया. इस वजह से परीक्षा वे लोग नहीं दे पाये. इसे भी पढ़ें– हेमंत">https://lagatar.in/no-martyrs-place-will-remain-neglected-in-hemant-government-jmm/">हेमंत

सरकार में कोई शहीद स्थल नहीं रहेगा उपेक्षित : झामुमो

मौके पर पहुंची पुलिस

परीक्षार्थियों के परीक्षा केंद्र से बाहर निकलते ही अभिभावक और बच्चे नारेबाजी करते हुए हंगामा करने लगे. स्कूल प्रशासन ने अभिभावकों और बच्चों के हंगामा करने की सूचना सदर थाना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और हंगामा शांत कराने की कोशिश में जुट गई. इसे भी पढ़ें– झारखंड">https://lagatar.in/state-executive-meeting-of-jharkhand-administrative-service-association-concluded-26-resolutions-passed/">झारखंड

प्रशासनिक सेवा संघ की राज्य कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, 26 प्रस्ताव पारित
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही