Search

 
 
 

पलामू: सड़क का हाल बेहाल, ग्रामीणों में आक्रोश

 
Nilambar Pitambarpur, Palamu : पलामू जिला के लेस्लीगंज मुख्यालय के ढेला रोड का हाल बेहाल है. लगातार हो रही बारिश से सड़क पूरी तरह से गड्ढे में तब्दील हो गया है. जिसकी वजह से आये दिन लोग दुर्घटना के शिकार होते हैं. सड़क की बदहाल हालत को देखते हुए ग्रामीणों ने इसकी जानकारी कांग्रेस नेता रूद्र शुक्ला को दी. जिसके बाद मौके पर पहुंचे कांग्रेस नेता ने सड़क का निरीक्षण किया. साथ ही स्थानीय विधायक पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि क्षेत्र में विकास का कोई भी काम नहीं हुआ है. बरसात के मौसम में सड़क जर्जर हो गई है. लेकिन इन्हें देखने वाला कोई नहीं है. सड़क की खराब हालत की वजह से छोटे बच्चों को भी स्कूल जाने में परेशानी होती है. वहीं इस दौरान मौके पर अजीत पांडेय,अक्षय तिवारी, आशीष कुमार, कुंदन शुक्ला, छोटू कुमार, चीकू कुमार आदि मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें-चमोली">https://lagatar.in/big-accident-in-chamoli-14-dead-due-to-electrocution-in-namami-gange-project-many-scorched/">चमोली

में बड़ा हादसा, नमामि गंगे प्रोजेक्ट में करंट लगने से 14 की मौत, कई झुलसे
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही