Search

 
 
 

पलामू : स्कूल की संयोजिका ने खाया जहर, हालत नाजुक, मुखिया पर लगा प्रताड़ना का आरोप

 
Medininagar : पलामू जिले के पाटन थाना क्षेत्र के मेराल पंचायत के एक स्कूल की संयोजिका ने जहर खा लिया. हालात बिगड़ते देख गांव वाले उसे एमएमसीएच अस्पताल ले गए, जहां उसे भर्ती कर उसका इलाज शुरू किया गया. महिला की हालत नाजुक बतायी जा रही है. आरोप है कि महिला ने पंचायत के मुखिया की प्रताड़ना से तंग आकर ऐसा कदम उठाया है. हालांकि इस मामले में मुखिया छोटू सिंह का कहना है कि ऐसा कोई मामला नहीं है. मेरे उपर लगाया गया आरोप बेबुनियाद है. संयोजिका ने पारिवारिक विवाद में जहर खाया है. पलामू">https://lagatar.in/category/jharkhand/palamu-division/">पलामू

की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
परिजनों के अनुसार महिला दो बार से लगातार स्कूल के संयोजिका पद का चुनाव जीतते आ रही थी. मुखिया इस बार किसी और को संयोजिका बनाना चाह रहा था. मगर मुखिया की मुराद पूरी नहीं हुई, फिर वह ही संयोजिका बन गई. इससे मुखिया नाराज हो गया और बार-बार उसे प्रताड़ित करने लगा. प्रताड़ना से तंग आकर संयोजिका ने जहर खा लिया. इस संबंध में पाटन थाना प्रभारी गुलशन कुमार ने बताया कि हमें भी इस मामले की जानकारी मिली है. मामले की जांच कर रहे हैं. महिला के आवेदन पर आगे की करवाई की जाएगी. इसे भी पढ़ें : संपत्ति">https://lagatar.in/brother-conspired-to-kill-brother-grab-property-4-criminals-arrested-weapons-recovered/">संपत्ति

हड़पने के लिए भाई रची थी भाई के हत्या की साजिश, 4 अपराधी गिरफ्तार, हथियार बरामद
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही