Search

 
 
 

पलामूः उपायुक्त ने की शिक्षा विभाग और एमडीएम स्टीयरिंग कमिटी की समीक्षा बैठक

 
Palamu: उपायुक्त शशि रंजन की अध्यक्षता में गुरुवार को शिक्षा विभाग एवं एमडीएम स्टियरिंग कमिटी की समीक्षा बैठक आयोजित की गई. उपायुक्त शशि रंजन ने बैठक में शिक्षकों की उपस्थिति, मध्यान भोजन, स्कूलों में रंग रोगन, पेयजल की व्यवस्था, शौचालय, साफ सफाई, खर्च, फंड, बीआरसी केंद्र, बच्चों के बीच किताबों का वितरण आदि मामलों की समीक्षा की. इसे पढ़ें- 26">https://lagatar.in/cm-hemant-will-campaign-in-dumri-assembly-by-election-from-26/">26

से डुमरी विधानसभा उपचुनाव में प्रचार के लिए उतरेंगे सीएम हेमंत
बैठक में उपायुक्त ने सर्वप्रथम जिले के शिक्षकों की फर्जी हाजिरी बनाने की शिकायतों के संबंध में जानकारी ली. उन्होंने एक तकनीकी टीम गठित कर फर्जी हाजिरी के मामले की जांच करने के लिए जिला संबंधित पदाधिकारी को निर्देशित किया, और जांच पूरी होने तक फर्जी हाजिरी बनाने वाले शिक्षकों के वेतन पर स्टे लगाने का निर्देश दिया. उपायुक्त ने संबंंधित अधिकारियों को जिले के सभी सरकारी स्कूलों में बच्चों के बीच मध्यान भोजन मेन्यू के अनुसार देने, स्कूलों की साफ-सफाई बेहतर रखने, हाजिरी रजिस्टर मेंटेन रखने, ख़र्च का ब्यौरा रखने, स्कूलों में पेयजल की अच्छी व्यवस्था, शौचालय की साफ-सफाई रखने, स्कूलों की रंग-रोगन बेहतर तरीके से करने के लिए निर्देशित किया. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सप्ताह में दो दिन स्कूलों में विजिट करने और उपायुक्त को मासिक रिपोर्ट देने का निर्देश दिया. इसे भी पढ़ें- ओवरटेक">https://lagatar.in/a-truck-collided-with-a-car-while-trying-to-overtake-4-injured/">ओवरटेक

करने के चक्कर में ट्रक ने कार में मारी टक्कर, 4 घायल
बैठक में उपायुक्त ने कहा कि बच्चों की शिक्षा की गुणवत्ता से खिलवाड़ किसी भी हालात में बर्दाश्त नहीं की जाएगी. जिले में शिक्षा का स्तर बेहतर करने के लिए तत्परता से काम करने की जरूरत है. शिक्षक नियमित रूप से स्कूल जाएं और बच्चों की पठन पाठन बेहतर करें. संबंधित अधिकारी और शिक्षकों से किसी भी प्रकार की लापरवाही होती है तो कार्रवाई के लिए तैयार रहें. बैठक में उपायुक्त शशि रंजन के अलावे सहायक समाहर्ता रवि कुमार,जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, एडीपीओ सहित अन्य कर्मी उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही