Search

 
 
 

पलामू : घर पर स्टडी कर हासिल की मंजिल

 
Medininagar : बिना कोचिंग क्लास किये घर पर रहकर ही भाई की देखरेख में  पढ़ाई के बाद पोलपोल पंचायत के चामा निवासी सुरेंद्र सिंह की पुत्री विमला ने पारा मिलिट्री फोर्स में जगह बना ली है. विमला ने 2018 में आयोजित एसएससी(जीडी) की परीक्षा में सफलता हासिल की थी. पूर्ण रूप से चयन व मध्य प्रदेश के आरटीसी छावनी सीआरपीएफ कैंप नीमच में कठिन परिश्रम के बाद 19 जून को पासिंग आऊट  परेड को पूरा कर कमान संभाली. अब वह देश के किसी भी कोने में विषम परिस्थिति उत्पन्न होने पर मोर्चा संभालने को तैयार है. विमला अपनी सफलता का सारा श्रेय परिवार को देती है. उसने बताया कि पढ़ाई के दौरान उसका भाई नीतीश सिंह उसे गाइड करता था. उसके बड़े भाई अखिलेश सिंह व श्रवण ने बताया कि विमला एक वर्ष के कठिन परिश्रम के बाद पासिंग आउट परेड पूरा कर बहुत खुश हैं. इसे भी पढ़ें-झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-dharna-in-front-of-raj-bhavan-before-the-recruitment-of-teachers-in-plus-two-schools/">झारखंड

: प्लस टू स्कूलों में शिक्षकों की वैकेंसी आने से पहले राजभवन के सामने धरना [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही