Search

पलामू : मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना का लाभ दिलाने की कवायद शुरू

Palamu : क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार के सचिव ने बस ऑनर एसोसिएशन एवं बस मालिकों के साथ बैठक की. पलामू प्रमंडल के लोगों को झारखंड मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना का लाभ दिलाने की कवायद शुरू हो गई है. ग्रामीणों को योजना का लाभ मिले, इसके लिए पलामू क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार के सचिव अनवर हुसैन ने आयुक्त कार्यालय में बस ऑनर एसोसिएशन एवं बस मालिकों के साथ बैठक की. उन्होंने बस ऑनर एसोसिएशन, बस मालिक एवं उनके प्रतिनिधियों को झारखंड मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना के संबंध में विस्तृत जानकारी दी. साथ ही इसके सफल क्रियान्वयन में सहयोग की अपेक्षा जताई. उन्होंने कहा कि एसोसिएशन एवं बस मालिकों के सहयोग से पलामू प्रमंडल के लोग सुगम यात्रा कर सकेंगे. ग्रामीण क्षेत्र में रह रहे निवासियों को इस योजना का फायदा मिले, इसके लिए मिलकर प्रयास करने की आवश्यकता है. इस योजना के संचालन से गांव में रहने वाले छात्र- छात्राएं शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रखंड, अनुमंडल एवं जिला मुख्यालय तक आवाजाही करने में आसानी होगी. इसे भी पढ़ें :धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-murder-case-registered-against-seven-in-habibs-death-case/">धनबाद:

हबीब की मौत मामले में सात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज

बैठक में ये रहे मौजूद

बैठक में पलामू क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार के सचिव अनवर हुसैन, प्रशाखा पदाधिकारी राजीव रंजन तिवारी, पलामू के बस ऑनर एसोसिएशन के अध्यक्ष रूद्र प्रताप सिंह, गढ़वा के बस ऑनर एसोसिएशन के अध्यक्ष मंसूर खान के अलावा सत्येंद्र सिंह, उमाकांत सिंह, गोखुला मिश्रा, कृष्ण विजय सिंह, संपूर्णानंद पांडेय एवं गढ़वा के आशुतोष मिश्रा, नंदलाल प्रसाद आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-unnatural-sex-with-a-4-year-old-boy-shame-on-humanity/">साहिबगंज

: 4 वर्षीय बालक के साथ अप्राकृतिक यौनाचार, इंसानियत शर्मसार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp