Search

पलामू : 100 रुपये के विवाद में शादी समारोह में चली गोली, बच्ची की मौत

Medininagar : लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के ग्राम घुटवा में गोली लगने से एक 14 वर्षीय बच्ची सुप्रिया कुमारी की मौत हो गई. जानकारी के अनुसार लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के ग्राम घुटवा निवासी काशी कुमार सिंह की बेटी सुप्रिया कुमारी अपने घर के बगल में उदय नाथ सिंह के घर शादी समारोह में शामिल होने गई थी. जानकारी के अनुसार शादी समारोह में उदयनाथ सिंह का ढोल बजवाने के दौरान सौ रुपये को लेकर पत्नी से बहस हो गई. इसी बीच उदय नाथ सिंह अपने घर से बंदूक निकाल कर खुद को गोली मारने निकला. घर के लोगों ने बंदूक निकालते देख उन्हें पकड़ लिया, तभी छीना-झपटी में गोली चल गई और गोली सुप्रिया कुमारी को लग गई. जिसमें सुप्रिया कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गई. इसके बाद परिजनों के द्वारा उसे बेहतर इलाज के लिए तुमबागड़ा अस्पताल लाया गया. जहां इलाज के दौरान सुप्रिया की मौत हो गई. इस घटना के बाद परिजनों के द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी गई. घटना की जानकारी मिलते ही लेस्लीगंज थाना प्रभारी दल-बल के साथ अस्पताल पहुंचे और शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीनगर सदर अस्पताल भेज दिया. वहीं इस घटना के बाद से पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है. इसे भी पढ़ें : खूंटीः">https://lagatar.in/khunti-plfi-supremo-dinesh-gop-buried-the-gypsy-police-dug-it-out/">खूंटीः

PLFI सुप्रीमो दिनेश गोप ने गाड़ दी थी जिप्सी, पुलिस ने खोदकर निकाला
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp