Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पलामू : संयोजिका के आरोप को मुखिया संघ ने बताया गलत, कहा- छोटू के काम से घबरा गए हैं विरोधी

Advertisement
Advertisement
Patan (Palamu) : पाटन प्रखंड के मेराल पंचायत के मुखिया छोटू सिंह ने गुरुवार को प्रेसवार्ता की. उन्होंने अपने उपर संयोजिका द्वारा लगाये गये आरोप को बेबुनियाद बताया. साथ ही कहा कि विरोधियों द्वारा प्रतिशोध में संयोजिका से ऐसा बयान दिलवाया गया है. प्रेसवार्ता में मुख्य रूप से पलामू जिला मुखिया संघ के अध्यक्ष उदय सिंह, उपाध्यक्ष विवेक सिंह, जहांसी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि मुकेश सिंह, लोइंगा पंचायत के मुखिया गुड्डू यादव, कसवाखांड पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि हरेंद्र सिंह, नौडीहा पंचायत के मुखिया रंजीत सिंह, केलहार पंचायत के मुखिया जैनुल सिद्दीकी, सेमरी पंचायत मुखिया प्रतिनिधि शिव साव उपस्थित थे. मेराल मध्य विद्यालय की संयोजिका द्वारा मुखिया छोटू सिंह पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया गया था. जिसे मुखिया संघ ने गलत बताया. मुखिया संघ पलामू के अध्यक्ष उदय सिंह ने कहा कि मेराल पंचायत के मुखिया छोटू सिंह पर संयोजिका द्वारा लगाया गया आरोप गलत है. विरोधी के द्वारा जानबूझकर संयोजिका द्वारा ऐसा गलत बयान दिलवाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि पलामू जिला मुखिया संघ इसकी घोर निंदा करती है. उन्होंने कहा कि छोटू सिंह नौजवान मुखिया के कार्य को देखकर विरोधी घबड़ा गए हैं. जिसके कारण मुखिया को बदनाम करने की साजिश रची जा रही है. जिसका मुखिया संघ पुरजोर निंदा करती है. वहीं मुखिया छोटू सिंह ने कहा कि संयोजिका द्वारा विरोधी के बहकावे में आकर इसके पहले भी झूठ का केस दर्ज किया गया था, जो गलत पाया गया. संयोजिका ने कुछ दिन पहले जहर खा लिया था और आरोप मुखिया पर लगाया था. जिसके कारण आज मुखिया संघ के द्वारा ग्रामीणों के साथ बैठक कर प्रेस वार्ता की गई. सच्चाई को उजागर किया गया बैठक में मुखिया शिव साव, मुकेश सिंह, उपाध्यक्ष विवेक सिंह, गुड्डू यादव, रंजीत सिंह इत्यादि लोगों ने मुखिया पर लगाये गये आरोप को गलत बताया. प्रेस वार्ता में कुशवाहा लव मेहता, सकेनदर कुमार सिंह, छोटू राम, नागेंद्र मेहता, रौशन कुमार सिंह, राकेश सिंह सहित सैकड़ों ग्रामीण जनता उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : सिर्फ">https://lagatar.in/it-will-not-happen-only-by-suspension-police-station-police-will-soon-catch-killers-subhash-munda-babulal/">सिर्फ

थानेदार के निलंबन से नहीं होगा, सुभाष मुंडा के हत्यारों को जल्द पकड़े पुलिस- बाबूलाल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही