Search

 
 
 

पलामू : गोली लगने से घायल युवक की हुई पहचान, जेजेएम संगठन का है सदस्य

 
Palamu : मेदिनीनगर के एमएमसीएच में बीते शनिवार को गोली लगने से घायल एक युवक को भर्ती कराया गया था. उसकी पहचान कर ली गयी है. संदीप प्रतिबंधित नक्सली संगठन जेजेएम का सदस्य बताया जा रहा है. पुलिस की देखरेख में उसका इलाज रिम्स में चल रहा है. इलाज के बाद पुलिस गिरफ्तार कर उससे पूछताछ करेगी. इस संबंध में लातेहार एसपी ने बताया कि जल्द इस मामले का खुलासा किया जायेगा. (पढ़ें, भाकपा">https://lagatar.in/martyrs-week-of-cpi-maoist-from-friday-said-97-comrades-were-martyred-in-last-one-year/">भाकपा

माओवादी का शहीद सप्ताह शुक्रवार से, कहा-बीते एक साल में 97 कामरेड शहीद हुए)

शनिवार को घायल अवस्था में एमएमसीएच पहुंचा था युवक

बता दें कि मेदिनीनगर के एमएमसीएच अस्पताल में बीते शनिवार को करीब 4 बजे दो युवक इलाज कराने पहुंचे थे. इसमें से एक युवक को गोली लगी थी. दूसरा उसके साथ था. दोनों ने इमरजेंसी में इलाज कराने के लिए पर्ची कटाया था. पर्ची के अनुसार, घायल युवक का नाम संदीप बताया जा रहा है. अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मी ने युवक से पूछा कि कैसे गोली लगी. तो उसने बताया कि बहन के घर से वापस अपने घर लौट के दौरान रास्ते में चार लोग रोककर लूटपाट करने लगे. विरोध करने पर उनलोगों ने गोली मार दी और फरार हो गये. इसके बाद स्वास्थ्य कर्मी ने इसकी जानकारी पुलिस को दे दी. पुलिस के आने की जानकारी मिलते ही दोनों युवक के फरार होने की खबर सामने आ रही थी. हालांकि टाउन थाना प्रभारी अभय कुमार सिन्हा ने कहा था कि युवक अस्पताल से भागा नहीं था. बताया कि जिस युवक को गोली लगी है वो बरवाडीह का रहने वाला है. इसे भी पढ़ें : सुभाष">https://lagatar.in/government-should-get-subhash-munda-murder-case-investigated-by-retired-hc-judge-rajendra-prasad/">सुभाष

मुंडा हत्याकांड की जांच HC के सेवानिवृत्त जज से कराये सरकार : राजेंद्र प्रसाद
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही