Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पलामू : गरीब बेटियों की शादी में कन्या विवाह और विकास सोसाइटी ने किया आर्थिक सहयोग

Palamu :  मेदनीनगर में गरीब बेटियों की शादी के लिए कन्या विवाह और विकास सोसाइटी आर्थिक सहयोग मुहैया करा रहा है. सोसाइटी की ओर से शुक्रवार को पलामू जिला अंतर्गत मुर्गीडीह गांव निवासी सर्वजीत परहिया की पुत्री को विवाह सामग्री दिया गया. सोसाइटी के जिला कोषाध्यक्ष उषा कुमारी ने बताया कि बाल विवाह को रोकने के लिए संस्था की ओर से लड़कियों को प्रोत्साहित करने के लिए विवाह सामग्री का वितरण किया. बर्तन सेट, बेडशीट, तकिया, रजाई तोशक, बक्सा, वर वधू के कपड़े और ऋंगार का सामान दिया जाता है. उषा कुमारी ने बताया कि कन्या विवाह एंड विकास सोसाइटी झारखंड, बिहार सहित छत्तीसगढ़ में भी हजारों गरीब लड़कियों की शादी में सहयोग दे चुका है. इसे भी पढ़ें:सुप्रीम">https://lagatar.in/supreme-court-rejected-the-petition-to-ban-bbc-said-this-is-a-completely-false-idea/">सुप्रीम

कोर्ट ने बीबीसी पर प्रतिबंध लगाने की याचिका खारिज की, कहा- यह पूरी तरह मिथ्या विचार

भ्रूण हत्या और दहेज प्रथा के खिलाफ अभियान

गढ़वा जिला में संस्था की ओर से सामाजिक और जागरूकता कार्यक्रम लगातार किए जा रहे हैं. संस्था गरीब लड़कियों की शादी में सहयोग करती है साथ ही बाल विवाह, भ्रूण हत्या, दहेज प्रथा जैसी कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता अभियान भी चलाती है. उन्होंने कहा कि इस वर्ष अप्रैल 2022 से अब तक 40 गरीब लड़कियों की शादी में सहयोग किया है. जबकि 2022 दिसंबर में सामूहिक विवाह भी सोसाइटी के द्वारा कराया गया था. इस अवसर पर कोषाध्यक्ष के अलावे अमन सागर, लल्लन साहू, अंचल कुमार, अवध चंद्रवंशी संतोष कुमार, पूनम देवी आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें:खेलो">https://lagatar.in/khelo-india-jharkhands-womens-hockey-team-captures-gold-by-defeating-madhya-pradesh/">खेलो

इंडिया : झारखंड की महिला हॉकी टीम ने मध्यप्रदेश को हराकर गोल्ड पर किया कब्जा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही