Search

 
 
 

पलामू : द कराटे एकेडमी ने आयोजित किया फिटनेस कंपटीशन

 
Daltonganj (Palamu) :  मोदिनीनगर छह मुहान चौक पर द कराटे एकेडमी ने रविवार को फिटनेस कंपटीशन का आयोजन किया. एकेडमी के निर्देशक सिहान सुमित ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. मौके पर मुख्य अतिथि पलामू खेल पदाधिकारी उमेश लोहरा ने कहा कि फिटनेस आज के लिए अति आवश्यक है. हमें अपनी दिनचर्या में से कम से कम आधा घंटा अपने स्वास्थ्य के लिए निकालना चाहिए, ताकि हम शारीरिक एवं मानसिक रूप से मजबूत रह सकें. वहीं सिहान सुमित कुमार ने बताया कि फिटनेस जीवन का अहम हिस्सा है. अगर हम प्रतिदिन व्यायाम करेंगे, तो हम कई प्रकार की बीमारियों से दूर रह सकते हैं. मौके पर ग्रीन वैली इंटरनेशनल स्कूल के निर्देशक प्रदीप नारायण, ओरियंट पब्लिक स्कूल के प्राचार्य धीरज मेहता, समाजसेवी आशीष भारद्वाज मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें – झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-congress-workers-other-parties-strengthened-organization-those-who-tell-true-congressmen-tarnishing-their-image/">झारखंड

कांग्रेस : दूसरी पार्टियों से आए कार्यकर्ताओं ने संगठन को किया मजबूत, सच्चा कांग्रेसी बताने वाले कर रहे छवि खराब
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही