Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पलामू : विधायक ने सांस्कृतिक मंच निर्माण कार्य का किया शिलान्यास

Hussainabad, Palamu :  हुसैनाबाद हरिहरगंज के विधायक कमलेश कुमार सिंह ने हुसैनाबाद की जनता, राजनीतिक दल के नेताओ, कलाकारों व खेलप्रेमियों को गणतंत्र दिवस और बसंत पंचमी पर अनुमंडल मैदान में सांस्कृतिक मंच का तोहफा दिया है. मंच निर्माण कार्य का विधायक कमलेश कुमार सिंह ने विधिवत शिलान्यास किया. इस मौके पर उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक मंच का निर्माण सात लाख रुपए की लागत से किया जायेगा. पुराना मंच पूरी तरह जर्जर हो जाने से राष्ट्रीय, राज्यस्तर के नेताओं के कार्यक्रम में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था. साथ ही साथ खेल या सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन में भी आयोजकों को परेशानी उठानी पड़ती थी. इसे भी पढ़ें: पलामू">https://lagatar.in/palamu-obc-morcha-demands-reservation-warns-of-palamu-bandh/">पलामू

: ओबीसी मोर्चा ने की आरक्षण की मांग, पलामू बंद की दी चेतावनी

सभी लोगों का दायित्व मुझ पर- कमलेश सिंह

कमलेश सिंह ने कहा कि हुसैनाबाद के सभी लोगों का दायित्व उनके उपर है. उन्होंने सभी की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए भव्य और सुंदर मंच निर्माण कराने का निर्णय लिया. जिससे बाहर से आने वाले नेता, कलाकार या खिलाड़ी यहां से अच्छा संदेश लेकर जाए.। उन्होंने कहा कि सबका प्यार और सबका साथ उन्ही को मिलता है जो सबके विकास की बात करते हैं. मौके पर विधायक प्रतिनिधि अजीत सिंह, विजय राजवंशी, विनय पासवान, मनदीप राम, ओमप्रकाश राजवंशी, हाजी अब्बास अंसारी, हंसराज सिंह, चंदन सिंह, योगेंद्र कुमार सिंह, सत्येंद्र सिंह, अभिषेक सिंह हरी, गोरख पासवान, राजकुमार ठाकुर, पप्पू सिंह के अलावा कई पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे. इसे भी पढ़ें:आजाद">https://lagatar.in/yuva-vahini-will-install-chandrashekhar-azads-statue-at-azad-chowk-santosh-tiwari/">आजाद

चौक पर चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा लगाएगी युवा वाहिनी : संतोष तिवारी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही