Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पलामू: पुलिस पिकेट हटने के बाद से अपराधियों का मनोबल बढा, लोगों में दहशत

Palamu:  पलामू जिला के पांकी में राज्य सरकार ने बराज निर्माण कार्य पूर्ण कराने के लिए सुरक्षा बल की एक कंपनी को बराज पर तैनात किया था. पांकी अमानत बराज निर्माण कार्य शुरू होते ही उग्रवादियों ने कार्य स्थल पर लैंडमाइंस विस्फोट कर करोड़ों रुपये की मशीनों को आग के हवाले कर दिया था. जिसके बाद संवेदक शेखर कंस्ट्रक्शन को राज्य सरकार ने बराज निर्माण कार्य पूर्ण कराने के लिए सुरक्षा बल की एक कंपनी को बराज पर तैनात किया था, लेकिन जब पुलिस पिकेट हटा तो अपराधियों का मनोबल बढ़ने लगा. आये दिन अपराधी लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देने लगे. पिछले एक साल में दर्जनों लोग लूट पाट के शिकार हुए हैं. लोहरसी, केलहवा, केकरगढ़, पगार खुर्द, अम्बाबार गोइंदी, सहित चतरा जिले के कूंदा, लावालौंग, रिमी, रामपुर, सेहदा सहित कई सुदूरवर्ती इलाकों से ग्रामीण पांकी बाजार समानों की खरीद बिक्री के लिए आते हैं और वापसी के दौरान सड़क लूटेरे इन्हें अपना शिकार बनाते हैं. इन लूट पाट की घटनाओं की वजह से लोग खौफ के साये में जी रहे है. 

वर्दी पहनकर चोरी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/Untitled-309.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> पलामू जिला के पांकी में बढ़ रही लूट पाट की घटनाओं को देखते हुए पुलिस ने कार्रवाई करते हुए, पुलिस की वर्दी में लूट-पाट की घटना को अंजाम देने वाले 4 अपराधियों को गिरफ्तार किया है. मामले को लेकर पीपराटांड थाना प्रभारी हीरालाल साह ने बताया कि पीपराटांडपांकी पुलिस के सयुंक्त ऑपरेशन से जल्द पूरे गिरोह को जेल की सलाखों में भेजा जायेगा. पुलिस की ओर से पांकी अमानत बराज के आसपास के इलाकों में गश्ती अभियान तेज कर दिया गया है, अब आमलोगों को डरने की जरुरत नहीं हैं वो बिना किसी डर के बाजार आ जा सकते हैं. इसे भी पढ़ें: पीएम">https://lagatar.in/pm-modi-talks-to-fumio-kishida-unveils-statue-of-mahatma-gandhi/">पीएम

मोदी ने फुमियो किशिदा से वार्ता की, वैश्विक चुनौतियों से निपटने पर मंथन, महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही