Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पलामू: शिविर लगाकर विद्युत उपभोक्ताओं की समस्या का किया गया निदान

Palamu: पलामू जिला के हुसैनाबाद अनुमंडल क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ताओं की शिकायत मिलने पर विधायक कमलेश कुमार सिंह के निर्देश पर शिविर का आयोजन किया गया. विधायक के आवास पर शिविर लगाया गया. इस दौरान उपभोक्ताओं ने अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन दिया. सहायक अभियंता संजय कुमार ने बताया कि आवेदन मिलने पर कई उपभोक्ताओं की समस्याओं का निष्पादन कर दिया गया है. अन्य से आवेदन प्राप्त कर उनके निदान की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. एनसीपी नेता विनय कुमार सिंह ने बताया कि जिन उपभोक्ताओं का समाधान छतरपुर या मेदिनीनगर से होना है, उसमे समय लगेगा. इसे भी पढ़ेंसुप्रीम">https://lagatar.in/supreme-court-rejected-the-petition-to-ban-bbc-said-this-is-a-completely-false-idea/">सुप्रीम

कोर्ट ने बीबीसी पर प्रतिबंध लगाने की याचिका खारिज की, कहा- यह पूरी तरह मिथ्या विचार

ये रहे मौजूद 

शिविर में मुख्य रूप से एनसीपी के प्रदेश महासचिव विनय कुमार सिंह उर्फ बीनू सिंह, सहायक अभियंता संजय कुमार, कनीय अभियंता प्रदीप कुमार सिंह, बीस सूत्री अध्यक्ष योगेंद्र कुमार सिंह उर्फ गुड्डू सिंह मौजूद रहे. इसे भी पढ़ेंधनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-district-administration-committed-to-provide-better-service-to-patients-ddc/">धनबाद:

मरीजों को बेहतर सेवा उपलब्ध कराने को जिला प्रशासन कटिबद्ध: डीडीसी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही