Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पलामू  :  अच्छे जीवन के लिए नियमित योग का लिया संकल्प

Advertisement
Advertisement
Medininagar:  विश्व योग दिवस के अवसर पर मंगलवार को पूरा शहर योग में रमा हुआ दिखा. मौके पर लोगों ने अच्छे जीवन के लिए नियमित योग करने का संकल्प लिया.मुख्य कार्यक्रम कोयल नदी किनारे स्थित शिवाजी मैदान में हुआ. जिला स्वास्थ्य समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में प्रमंडलीय आयुक्त जटाशंकर चौधरी, मेयर अरूणा शंकर, पलामू उपायुक्त शशि रंजन, सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार सिंह, डिप्टी मेयर मंगल सिंह के अलावा काफी संख्या में शहर के लोगों ने शामिल होकर योग किया. योग पंतजलि योगपीठ के राजीव शरण ने कराया. इसे भी पढ़ें-मांडर">https://lagatar.in/mandar-assembly-by-election-campaigning-ended-polling-on-23rd/">मांडर

विधानसभा उपचुनाव : थमा चुनाव प्रचार, 23 को मतदान

जीजीपीएस स्कूल व जीएलए कॉलेज में लगा योग शिविर

उधर विश्व योगा दिवस के अवसर पर पलामू जिला योगा एसोसिएशन के तत्वावधान में सदर प्रखंड के जमुने स्थित जीजीपीएस स्कूल और  जीएलए कॉलेज स्टेडियम में योग शिविर का आयोजन किया गया. योगा एसोसिएशन के सचिव अनिल कुमार पांडे के निर्देशन में झारखंड  पूर्व विधानसभा अध्यक्ष इंदर सिंह नामधारी की उपस्थिति में जीजीपीएस स्कूल तथा  रॉयल स्पोर्ट्स एकेडमी के एथलेटिक्स कोच सोनी कुमारी के नेतृत्व में जीएलए कॉलेज स्टेडियम में योगा कराया गया. जीजीपीएस स्कूल में सभी छात्र छात्राओं  और शिक्षकां के अलावा प्रधानाध्यापक पीपी गुप्ता, अनुज पाठक, राकेश पांडे, अजीत कुमार, सतेन्द्र मिश्रा, एसके सिंह, विवेक घोसाल, दीपेंद्र, मिथलेश पाठक, राकेश कुमार, नादिका, रूपा, गीतांजली आदि शामिल हुए. वहीं, जीएलए कॉलेज स्टेडियम में रॉयल स्पोर्ट्स एकेडमी के खिलाड़ियों ने भाग लिया.   [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही