Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पलामू : मानवदेवी डेडिकेटेड इंटर कॉलेज का रिजल्ट शानदार, सभी टॉपरों को कॉलेज प्रबंधन ने किया सम्मानित

Advertisement
Advertisement
Medininagar : झारखंड अधिविद्य परिषद् द्वारा आयोजित इंटरमीडिएट विज्ञान परीक्षा के परिणाम घोषित हुए, जिसमें मानवदेवी डेडिकेटेड इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी टॉपर रिजल्ट बरकरार रखा. कॉलेज का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा जिसमें 98 प्रतिशत विद्यार्थी प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए. इस बार महाविद्यालय का परीक्षा परिणाम क्वालिटी रिजल्ट रहा. इस महाविद्यालय के 70 विद्यार्थियों ने सभी पांच विषयों में डिस्टिंक्शन प्राप्त किया. वहीं, 65 विद्यार्थियों का अंक 80 प्रतिशत से ऊपर है. 145 विद्यार्थियों ने दो से तीन विषयों में डिस्टिंक्शन प्राप्त किया. इसे भी पढ़ें-पलामू">https://lagatar.in/palamu-those-who-get-good-marks-in-matriculation-examination-will-be-honored/">पलामू

: मैट्रिक परीक्षा में अच्छे अंक लाने वाले होंगे सम्मानित कॉलेज टॉपर के साथ अभय कुमार ने जिला में पांचवां स्थान (93.4 प्रतिशत) प्राप्त किया.महाविद्यालय के टॉप टेन छात्रों में अभय कुमार  467 (93.4 प्रतिशत), आर्यन राज 455 (91 प्रतिशत), निलेश कुमार 452 (90.4 प्रतिशत), पुष्कर मिश्रा 451 (90.2 प्रतिशत), विवेक कुमार चौधरी 448 (89.6 प्रतिशत), नंदलाल चौधरी 448 (89.6 प्रतिशत), पायल कुमारी 446(89.2 प्रतिशत), काजल कुमारी 445 (89 प्रतिशत), ज्योति रंजन 440 (88 प्रतिशत), रंजन कुमार तिवारी 439 (87.8 प्रतिशत) अंक प्राप्त किया. कॉलेज के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अधिकतम अंक गणित में 99, भौतिकी में 99, जीव विज्ञान 98, रसायन विज्ञान 97, अंग्रेजी में 94 के साथ कंप्यूटर में 92 अंक प्राप्त किया. महाविद्यालय में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें सभी टॉपर छात्रों को मेडल एवं सर्टिफिकेट ऑफ एक्सीलेंस देकर सम्मानित किया गया तथा आने वाली प्रतियोगिता परीक्षा में सफल होने के लिए शुभकामनाएं दी गयी. इसे भी पढ़ें-रथ">https://lagatar.in/cm-remove-ban-from-rath-yatra-fair-government-should-reconsider-deepika-pandey-singh/">रथ

यात्रा मेला से प्रतिबंध हटाएं सीएम, पुनर्विचार करे सरकार : दीपिका पांडेय सिंह मौके पर कॉलेज सचिव इंजीनियर विनय मेहता, प्राचार्य डॉ श्वेता कुमारी, कुमारी पूनम चतुर्वेदी, स्वस्तिक सत्यपाल, नंदकिशोर कुमार, सरफराज आलम, शुभम कुमार, मुकेश कुमार, जिवनंदन कुमार, रवि शंकर दुबे इत्यादि उपस्थित थे और सभी ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी.   [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही