Search

 
 
 

पलामू : मंदिर के पुजारी को दिया जायेगा चार हजार रूपये मासिक वेतन

 
Palamu :  रविवार को बारालोटा वार्ड नंबर 6 में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बैठक हुई. बैठक में स्थानीय लोग शामिल हुए जिसमें मंदिर के मुद्दे पर चर्चा हुई. मौके पर मंदिर के रखरखाव और पुजारी के मासिक वेतन पर मंथन किया गया. यह निर्णय लिया गया कि मंदिर के पुजारी ओम प्रकाश तिवारी जी को चार हजार रुपये मासिक वेतन दिया जाएगा. यह भी निर्णय लिया गया कि आरती का पैसा जो आयेगा वह भी पंडित जी को मिलेगा जबकि दान पेटी का पैसा मंदिर के रखरखाव पर खर्च किया जायेगा. पुजारी जी का वेतन मंदिर के पदाधिकारियों, सदस्यों एवं स्थानीय लोगों के सहयोग से दिया जाएगा. बैठक में मंदिर प्रबंधन के अध्यक्ष सत्येन्द्र तिवारी, उपाध्यक्ष श्रीकान्त तिवारी, सचिव योगेन्द्र दुवे, मीडिया प्रभारी सह संचालक निदेशक रविन्द्र कुमार तिवारी, उप सचिव उपेन्द्र तिवारी, उप कोषाध्यक्ष मनोज तिवारी, भंडार पाल चंद्रमौली तिवारी, समाजसेवी बिनोद तिवारी, सुधीर तिवारी, स्थानीय लोगों में जितेन्द्र तिवारी, मनोहर तिवारी, रंजीत तिवारी, मोनू तिवारी, बैजनाथ तिवारी, भूदानकर्ता अरूण तिवारी उर्फ अकलू तिवारी समेत कई गणमान्य लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-पतन">https://lagatar.in/90s-was-the-period-of-decline-english-media-never-told-the-suffering-of-bihar-harivansh/">पतन

का दौर था 90 का दशक, अंग्रेजी मीडिया ने बिहार की पीड़ा कभी नहीं बताई- हरिवंश
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही