Search

 
 
 

पलामू : पिकनिक मनाने गये युवक की बराज में डूबने से मौत

 
Hydernagar (Palamu) : उंटारी रोड थानाक्षेत्र के भदुमा गांव निवासी इंद्रदेव राम के 21 वर्षीय पुत्र रणधीर कुमार  की मौत शनिवार को भीम चूल्हा मंदिर के निकट बराज में डूबने से हो गयी. वह अपने दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया था.पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है. युवक के डूबने की जानकारी मिलते ही भीम चूल्हा स्थल पर तैनात पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे और जमी भीड़ को नियंत्रित किया. इस बीच भजनिया गांव के ग्रामीण गोताखोर को बुलाकर डूबने की आशंका पर खोजबीन शुरू की गयी.काफी छानबीन के बाद युवक का शव बाहर निकला जा सका. पिकनिक मनाने आये उसके दोस्तों ने बताया कि वे लोग मंदिर के पास ही पहाड़ी पर पिकनिक मना रहे थे. रणधीर नदी की ओर गया था.उसके बाद से ही वे लोग डूबने की आशंका जाहिर कर रहे थे. [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही