Search

 
 
 

पलामू : मंदिर से चोरी मामले का खुलासा, 2 अभियुक्तों को पुलिस ने दबोचा

 
Palamu: शहर थाना में क्षेत्र में बीते 11 सितंबर को श्री शिव मंदिर में लड्डू गोपाल की मूर्ति व चांदी के दो मुकुट की चोरी कर ली गई थी. चोरी मामले का पलामू पुलिस ने खुलासा किया है. इस कांड में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. चोरी कांड के त्वरित खुलासा के लिए एसपी के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विश्रामपुर सह सदर सुरजीत कुमार के नेतृत्व में छापेमारी टीम का गठन किया गया था. चोरी का सामान खरीदने वाले बिहार के दुकानदार उपेन्द्र कुमार सेठ को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उसके पास से चांदी का क्षतिग्रस्त मुकुट और एक मोटरसाइकिल बरामद किया है. पुलिस ने बताया कि इस कांड के मुख्य सरगना को पकड़ने तथा चोरी की मूर्ति की बरामदगी के लिए एसआईटी अपने काम में लगी हुई है. जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जायेगा. इसे भी पढ़ें :गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-south-india-jain-mahasabha-will-support-in-the-development-of-shri-shikharji/">गिरिडीह

: श्री शिखरजी के विकास में दक्षिण भारत जैन महासभा देगा सहयोग
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही