Search

 
 
 

पलामू: शराब दुकान में चोरी का खुलासा, पांच गिरफ्तार

 
Medininagar: हुसैनाबाद पुलिस ने बुधुआ गांव स्थित शराब की दुकान से हुई चोरी मामले का खुलासा कर दिया. पुलिस ने इस कांड में संलिप्त सेल्समैन रणधीर कुमार, विकाश कुमार सिंह, अभय कुमार सिंह, पंकज सिंह और विपिन सिंह को गिरफ्तार कर लिया है. एसपी रिष्मा रमेशन ने प्रेसवार्ता कर मामले की जानकारी दी. एसपी ने बताया कि 45 लाख रुपये के शराब चोरी की झूठा नाटक करते हुए एक प्लान के तहत घटना को अंजाम दिया गया था. पांचों आरोपियों ने एक्ससाइज डिपार्टमेंट को पैसे का हिसाब देने से बचने के लिये चोरी की घटना को अंजाम दिया था. जांच के दौरान पता चला कि सभी आरोपी शराब की बिक्री के पैसे को रोजाना आपस में पैसे बांट लिया करते थे. इसलिए चोरी का प्लान बनाकर चोरी की घटना को अंजाम दिये. सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. एसपी रिष्मा के निर्देश पर थाना प्रभारी सोनू कुमार के नेतृत्व में कार्रवाई कर सभी आरोपियो को गिरफ्तार किया गया है. आरोपियों के पास से पुलिस ने एक लॉकर, तीन ताला, एक देसी कट्टा, एक गोली, एक ग्राइंडर, एक पिलास, तीन बाइक और 62 हजार 600 रुपये कैश बरामद किया है. इसे भी पढ़ें – स्टीव">https://lagatar.in/steve-jobs-wife-lauren-powell-reached-maha-kumbh-took-a-holy-dip-many-foreign-devotees-arrived/">स्टीव

जॉब्स की पत्नी लॉरेन पॉवेल महाकुंभ पहुंची, आस्था की डुबकी लगाई, कई विदेशी श्रद्धालु पहुंचे, अभिभूत हुए
हर खबर के लिए हमें फॉलो करें Whatsapp : http://Channel:

https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q">

style="color: #ff0000;">Channel:
https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q

Twitter (X) :https://x.com/lagatarIN">

style="color: #ff0000;">
https://x.com/lagatarIN


google news : https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3">

style="color: #ff0000;">
https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3

 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही