Search

 
 
 

पलामू : घर के बाहर से स्कॉर्पियो उड़ा ले गये चोर, बिहार के रोहतास से एक चोर गिरफ्तार, वारदात CCTV में कैद

 
Palamu :  पलामू जिले के मेदिनीनगर के सदर थाना क्षेत्र स्थित चियांकी में शुक्रवार देर रात स्कॉर्पियो की चोरी हो गयी. घर के बाहर से ही चोर गाड़ी उड़ा ले गये. यह पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गयी. वाहन मालिक जब शनिवार को घर से बाहर निकले तो देखा कि स्कॉर्पियो गायब है. इसके बाद उन्होंने सीसीटीवी फुटेज की जांच की. तो चोरी की पूरी घटना कैमरे में कैद मिली. वाहन मालिक की इसकी जानकारी पुलिस को दी. सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घटना की जानकारी ली. पुलिस सीसीटीवी के आधार पर जांच कर रही है. सदर थाना पुलिस ने स्कॉर्पियो चोरी मामले में बिहार के रोहतास से एक चोर को गिरफ्तार किया है. साथ ही चोर के पास से एक टोयोटा कंपनी का ग्लैंजा कार भी बरामद किया है. (पढ़ें, दंगल">https://lagatar.in/dangal-2024-the-social-media-war-room-of-the-side-and-the-opposition-is-ready/">दंगल

2024 : पक्ष-विपक्ष का सोशल मीडिया वॉर रूम तैयार, फॉलोअर्स के मामले में भाजपा का पलड़ा भारी)

पहले भी चोरी हुई थी पिकअप वैन 

सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, चियांकी के मुकेश टेंट हाउस के मालिक की स्कॉर्पियो घर के बाहर लगी थी. तभी रात करीब दो बजे तीन की संख्या में लोग आये और स्कॉर्पियो लेकर भाग गये.बता दें कि कुछ महीने पहले भी चोरों ने मुकेश टेंट हाउस के मालिक की पिकअप वैन चोरी कर ली थी. इसके बाद पूर्व सदर थाना प्रभारी कमलेश कुमार ने गुमला के जंगलों से चोर और पिकअप वैन को बरामद कर लिया था. एक बार फिर चोरों ने उसी घर की गाड़ी को निशाना बनाया. इसे भी पढ़ें : खेल">https://lagatar.in/sports-director-sushant-gaurav-inaugurated-the-6th-senior-jharkhand-state-hockey-championship/">खेल

निदेशक सुशांत गौरव ने छठवीं सीनियर झारखंड राज्य हॉकी चैंपियनशिप का उद्घाटन किया
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही